इनवर्टर, नॉन-इनवर्टर और कनवर्टेबल AC: कौन है सबसे बेहतर?

Author Rajeev Kumar|Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

बिजली बिल बचाने के लिए कौन सा AC चुनें / फोटो वोल्टास से

दिल्ली-NCR समेत देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच AC खरीदने का सवाल सबसे अहम है. मार्केट में नॉन-इनवर्टर, इनवर्टर और कनवर्टेबल AC मौजूद हैं. नॉन-इनवर्टर AC ज्यादा बिजली खर्च करता है, इनवर्टर AC बिजली बचाता है और कनवर्टेबल AC फ्लेक्सिबिलिटी देता है. जानिए कौन सा AC आपके लिए सबसे बेहतर साबित होगा.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी और भी तेज होगी. ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) की मांग तेजी से बढ़ रही है. लेकिन जब बाजार में नॉन-इनवर्टर, इनवर्टर और कनवर्टेबल जैसे कई विकल्प मौजूद हों, तो आम उपभोक्ता के लिए सही चुनाव करना मुश्किल हो जाता है. आइए समझते हैं कि इनमें से कौन सा AC आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है.

बिजली बिल और परफॉर्मेंस का फर्क

नॉन-इनवर्टर AC में फिक्स्ड स्पीड मोटर होती है, जो बार-बार ऑन और ऑफ होती रहती है. इससे बिजली की खपत ज्यादा होती है और बिल भी बढ़ जाता है. वहीं इनवर्टर AC में मोटर लगातार चलती है लेकिन स्पीड एडजस्ट होती रहती है. इससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग भी स्मूद रहती है.

कनवर्टेबल AC: फ्लेक्सिबिलिटी का फायदा

कनवर्टेबल AC असल में इनवर्टर टेक्नोलॉजी पर ही आधारित होता है, लेकिन इसमें एक अतिरिक्त फीचर मिलता है- टन कैपेसिटी एडजस्ट करने का. उदाहरण के लिए, 1.5 टन का AC जरूरत पड़ने पर 0.9 टन पर भी चलाया जा सकता है. इसका फायदा यह है कि छोटे कमरे में बिजली की खपत और भी कम हो जाती है.

किसके लिए कौन सा AC सही?

  • कम बजट और कभी-कभी इस्तेमाल: नॉन-इनवर्टर AC
  • रेगुलर इस्तेमाल और बिजली बचत: इनवर्टर AC
  • फ्लेक्सिबिलिटी और स्मार्ट यूज़: कनवर्टेबल AC.

दिल्ली-NCR जैसी जगहों पर जहां गर्मी लंबी और तेज होती है, इनवर्टर या कनवर्टेबल AC लेना ही सबसे समझदारी भरा विकल्प है.

किसके लिए क्या सही?

अगर आप लंबे समय तक AC का इस्तेमाल करने वाले हैं और बिजली बिल बचाना चाहते हैं, तो इनवर्टर या कनवर्टेबल AC ही बेस्ट चॉइसहै. कनवर्टेबल AC भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सबसे एडवांस विकल्प माना जा सकता है.

यह भी पढ़ें: AC में कितना होना चाहिए सही गैस प्रेशर? जान लीजिए वरना हो सकते हैं स्कैम के शिकार

यह भी पढ़ें: 99% भारतीय नहीं जानते किस नंबर पर चलाना चाहिए AC, जान गए तो छोड़ देंगे बिजली बिल की चिंता

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola