99% भारतीय नहीं जानते किस नंबर पर चलाना चाहिए AC, जान गए तो छोड़ देंगे बिजली बिल की चिंता

Published by : Ankit Anand Updated At : 30 May 2025 12:31 PM

विज्ञापन

AC Tips to reduce humidity

AC Tips: मई महीने में भीषण गर्मी का कहर बरकरार है, ऐसे में AC आजकल लग्जरी आइटम नहीं जरूरत बन गए हैं. लेकिन AC को अगर सही से इस्तेमाल नहीं किया जाए तो बिजली बिल काफी अधिक आ सकता है. ऐसे में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) AC को एक निश्चित डिग्री सेल्सियस पर सेट करने की सलाह देता है. आइए जानते हैं कौन सी है वो डिग्री सेल्सियस.

विज्ञापन

AC Tips: मई महीने में भारत के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान बेहद बढ़ जाता है, जिससे एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग घरों और दफ्तरों में बढ़ जाता है. हालांकि, AC के अधिक इस्तेमाल से बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ती है, जिससे न केवल बिजली बिल महंगे होते हैं, बल्कि नेशनल पावर ग्रिड पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है.

इस चुनौती से निपटने के लिए भारत का Bureau of Energy Efficiency (BEE) एक निश्चित न्यूनतम तापमान पर AC सेट करने की सलाह देता है. यह तापमान इस तरह निर्धारित किया गया है कि यह आराम, सेहत और ऊर्जा तीनों का संतुलन बनाए रखे. हालांकि, बहुत से लोगों को इस सुझाए गए तापमान की जानकारी नहीं होती. इसी वजह से हम आपको यहां इस तापमान की जानकारी देने जा रहे हैं. आइए जानते हैं किस टेम्परेचर पर AC चलाना बढ़िया मना जाता है. 

किस नंबर पर चलाए AC? 

कई लोगों को ऐसा लगता है कि कम तापमान जैसे 18°C पर एसी सेट करने से उनक कमरा ज्यादा तेजी से ठंडा होगा. लेकिन ऐसा नहीं है, AC को 24°C पर सेट कर के चलाना बेस्ट ऑप्शन होता है. असल में, थर्मोस्टैट कमरे के तापमान की निगरानी करता है और उसी के अनुसार कंप्रेसर को ऑन या ऑफ करता है. जब आप तापमान बहुत कम सेट करते हैं, तो कंप्रेसर लंबे समय तक चलता रहता है, जिससे ज्यादा बिजली की खपत होती है.

यह भी पढ़ें: 99% भारतीय नहीं जानते क्यों लगती है AC में आग? जान जाएंगे तो नहीं करेंगे दोबारा ये गलती

अगर एयर कंडीशनर को 24°C पर चलाया जाए, तो ऊर्जा की खपत कम होती है. इसके विपरीत, जब तापमान को 24°C से हर एक डिग्री कम किया जाता है, तो बिजली की खपत में लगभग 6-8% की बढ़ोतरी हो सकती है. उदाहरण के तौर पर, अगर एसी को 24°C की बजाय 18°C पर चलाया जाए, तो लगभग 40% तक ज्यादा बिजली खर्च हो सकती है. इससे बिजली का बिल बढ़ता है और बेवजह ऊर्जा की भी बर्बादी होती है.

ह्यूमिडिटी पर भी निर्भर करता है तापमान

देश के कई हिस्सों में आर्द्रता यानी ह्यूमिडिटी अधिक होती है. मई महीने में उत्तर भारत में गर्म हवाएं (लू) चलने के कारण यहां नमी कम होती है, लेकिन समुद्री तट के किनारे बेस कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में अधिक नमी के कारण लोग ज्यादा पसीना महसूस करते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, जब नमी अधिक होती है तो कई लोग एयर कंडीशनर का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देते हैं, जो सही तरीका नहीं है. ऐसे मौसम में एसी का तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना ज्यादा उपयुक्त माना जाता है.

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता AC के साथ चलाना चाहिए पंखा या नहीं, एक्सपर्ट का जवाब जान नहीं करेंगे ऐसी गलती

यह भी पढ़ें: सर्विसिंग के बाद भी AC नहीं कर रहा ठंडा तो चेक कर लें यह 5 चीजें, मिंटो में सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola