Tariff Hike: दशक के उच्चतम स्तर पर जाएगा टेलीकॉम कंपनियों का ARPU

Updated:
विज्ञापन
What Is Jio Premium Rate Service Fraud

What Is Jio Premium Rate Service Fraud

ARPU CRISIL Report : क्रिसिल ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 2025-26 में दूरसंचार कंपनियों का एआरपीयू 25 प्रतिशत बढ़ जाएगा. आम उपभोक्ताओं के लिए दूरसंचार सेवाएं महंगी हो गई हैं.

विज्ञापन

Reliance Jio Airtel Vodafone Idea Telecom Tariff Hike ARPU CRISIL Report : घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा है कि सभी प्रमुख निजी दूरसंचार सेवाप्रदाताओं द्वारा शुल्क दरें लगभग एक साथ बढ़ा देने से उनकी प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) वित्त वर्ष 2025-26 में 225 रुपये से अधिक के दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगी. रेटिंग एजेंसी ने कहा कि उच्च लाभप्रदता और कम पूंजीगत व्यय से दूरसंचार कंपनियों के क्रेडिट प्रोफाइल में भी सुधार होगा.

क्रिसिल ने क्या कहा?

क्रिसिल ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 2025-26 में दूरसंचार कंपनियों का एआरपीयू 25 प्रतिशत बढ़ जाएगा. एआरपीयू किसी भी दूरसंचार कंपनी की वित्तीय सेहत को मापने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका है.

Jio Airtel Vi के टैरिफ हुए महंगे, तो BSNL के आये अच्छे दिन, ऐसे पोर्ट कराएं सिम

Airtel Recharge हो गया आज से महंगा, कितना बढ़ गया आपकी जेब पर बोझ?

Vi New Tariff: आज से 600 रुपये तक महंगे हो गए वोडाफोन-आइडिया के प्लान्स, देखें नयी प्राइस लिस्ट

Jio Recharge आज से हो गया महंगा, जानिए कितना बढ़ा आपकी जेब पर बोझ

230 रुपये तक पहुंच सकता है

क्रिसिल के उप मुख्य रेटिंग अधिकारी मनीष गुप्ता ने कहा, अगले वित्त वर्ष के अंत तक उद्योग का एआरपीयू (ARPU) पिछले वित्त वर्ष के 182 रुपये की तुलना में 225-230 रुपये के दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाना चाहिए.

ARPU के लिए शुल्क दरों में 26 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

निजी दूरसंचार कंपनियों ने आम चुनावों के बाद नयी सरकार गठित होते ही अपने शुल्क दरों में 26 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी थी. इससे आम उपभोक्ताओं के लिए दूरसंचार सेवाएं महंगी हो गई हैं, लेकिन कंपनियों का राजस्व बढ़ने की उम्मीद है.

5जी सेवाएं बढ़ाएंगी टेलीकॉम कंपनियों की ARPU

गुप्ता ने कहा कि 5जी सेवाएं शुरू होने के बाद डेटा खपत बढ़ने से भी एआरपीयू में वृद्धि में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं के उपयोग, सोशल मीडिया और गेमिंग से उत्पन्न उच्च डेटा खपत के कारण ग्राहक अपने टैरिफ प्लान को बढ़ा रहे हैं.

धीरे-धीरे बढ़ेगा ARPU

रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि एआरपीयू वृद्धि धीरे-धीरे होगी और चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में इसका प्रसार होता जाएगा. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, इस बढ़ोतरी से उद्योग के लिए नियोजित पूंजी पर रिटर्न अगले वित्त वर्ष के अंत तक 11 प्रतिशत तक हो जाएगा जो पिछले वित्त वर्ष में 7.5 प्रतिशत था.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola