नया मिक्सर ग्राइंडर लेने का बना रहे हैं प्लान? तो खरीदते समय ये 5 चीजें चेक करना न भूलें

Published by : Ankit Anand Updated At : 20 Feb 2026 1:06 PM

विज्ञापन

दुकान में सेल्समैन कस्टमर्स को मिक्सर ग्राइंडर के फीचर्स समझाते हुए (Photo: AI Generated)

Mixer Grinder Buying Guide: बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर खरीदना आसान नहीं होता. छोटी-सी गलती आपको बार-बार खर्च करा सकती है. इसलिए आइए जानते हैं एक सही मिक्सर ग्राइंडर खरीदते समय किन 5 बातों को चेक करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

Mixer Grinder Buying Guide: एक बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर चुनना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है. अगर गलत मॉडल चुन लिया तो वही मिक्सर बार-बार आपकी जेब ढीली करवा सकता है. मार्केट में इतने सारे ऑप्शन, हाई वाटेज के दावे और एक जैसे दिखने वाले जार होते हैं कि लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं. इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि मिक्सर ग्राइंडर खरीदते समय  किन बातों पर आपको जरूर ध्यान देना चाहिए.

मोटर पावर चेक करें 

भारतीय किचन के हिसाब से देखें तो रोजमर्रा के कामों में जैसे मसाले पीसना, चटनी बनाना या बैटर तैयार करने के लिए आमतौर पर 500-750W का मोटर सही होता है. असल में सिर्फ ज्यादा वॉटेज ही मायने नहीं रखता, बल्कि यह ज्यादा जरूरी है कि मोटर बिना ओवरहीट हुए लगातार और स्मूद तरीके से काम करे.

जार साइज और मटेरियल चेक करें 

लंबे समय तक चलने के लिए स्टेनलेस स्टील के जार सबसे बेहतर माने जाते हैं. खासकर वे जिनकी दीवारें मोटी हों, हैंडल मजबूत हो और ढक्कन अच्छी तरह फिट होता हो. अगर आप समझदारी से चुनें, तो ढेर सारे कमजोर जार लेने से बढ़िया है कि एक छोटा चटनी जार और एक मीडियम वेट-ग्राइंडिंग जार का कॉम्बिनेशन रखें. रोजमर्रा के काम में यही सेट ज्यादा काम आते हैं.

सेफ्टी फीचर्स को नजरअंदाज न करें 

अगर आप बजट मिक्सर ग्राइंडर खरीद रहे हैं, तो कुछ सेफ्टी फीचर्स ध्यान रखें. सबसे जरूरी है ओवरलोड प्रोटेक्शन, क्योंकि ये सख्त चीजें पीसते समय मोटर को खराब होने से बचाता है. इसके अलावा मजबूत ढक्कन लॉक और स्टेबल जार फिटिंग भी बहुत जरूरी हैं, ताकि रोजमर्रा के इस्तेमाल में न तो सामग्री छलके और न ही किसी तरह का हादसा हो.

शोर और स्टेबिलिटी का ध्यान रखें

ये बात तो तय है कि बजट मिक्सर ग्राइंडर आमतौर पर पूरी तरह साइलेंट नहीं होते. लेकिन अगर मशीन बहुत ज्यादा शोर करे या ज्यादा हिले-डुले, तो रोजाना इस्तेमाल करना परेशान करने वाला हो सकता है. इसलिए ऐसा मिक्सर चुनना बेहतर रहता है जिसकी बेस मजबूत और बैलेंसिंग ठीक हो. इससे मशीन कम हिलती है और यूज करते समय ज्यादा परेशानी नहीं होती.

वारंटी और आफ्टर सेल्स भी चेक करें

बजट सेगमेंट में वारंटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस को बिल्कुल हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर आप ऐसी ब्रांड चुनते हैं जिसके सर्विस सेंटर आसानी से मिल जाते हों और जिसकी वारंटी शर्तें साफ-साफ हों, तो आगे चलकर आपका समय, पैसा और बेवजह की परेशान तीनों बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: फ्रिज लेने का बना रहे हैं प्लान? तो खरीदने से पहले ये 4 चीजों का जरूर रखें ध्यान

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola