Jio Recharge आज से हो गया महंगा, जानिए कितना बढ़ा आपकी जेब पर बोझ
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Jul 2024 9:36 AM
Jio Recharge Plan Price Hike : जियो यूजर्स को अब अपना मोबाइल रीचार्ज करने के लिए ज्यादा खर्च करना होगा. यहां जानिए पहले से कितना बढ़ जाएगा खर्च.
Jio Recharge Plan Price Hike : आज, यानी 3 जुलाई से रिलायंस जियो के प्लान्स महंगे हो गए हैं और अब जियो यूजर्स को पैक्स सब्सक्राइब करने के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. जियो रीचार्ज प्लान्स 25 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं. पिछले हफ्ते प्लान्स के नये रेट का ऐलान करने के बाद कंपनी ने इसे आज, यानी 3 जुलाई से लागू कर दिया है.
जियो यूजर्स के मन में टैरिफ में बढ़ोतरी को लेकर अब भी कुछ सवाल और शंकाएं हैं. पुराने प्लान की नयी कीमत क्या हैं और कितना खर्च बढ़ जाएगा. हर कोई उस प्लान की नयी कीमत के बारे में जानना चाहता है, जो वह आमतौर पर अपने फोन के लिए रीचार्ज करता है. अगर आपके भी मन में ऐसे सवाल हैं और यह जानना चाहते हैं कि कीमत के मामले में पुराने प्लान से नये प्लान में कितना अंतर आया है, तो हम आपको बताते हैं.

एक महीने वाले किन प्लान्स के दाम बढ़ गए?
जियो के मंथली प्लान्स में 155 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ 189 रुपये हो गई है. इस प्लान में कुल 2जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. जियो के 209 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ कर 249 रुपये हो गई है. इस प्लान में हर दिन 1जीबी डेटा मिलता है.
जियो के 239 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़कर 299 रुपये हो गई है. वहीं, 299 रुपये वाले प्लान की कीमत 349 रुपये, 349 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 399 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ा कर 449 रुपये कर दी गई है. ये सभी प्लान्स 28 दिनों की वैलिडिटी वाले हैं.
Jio Recharge हुआ महंगा, तो टेंशन न लें; ये रहा सस्ता वाला जुगाड़
Tariff Hike: दाम बढ़ाने में भी एयरटेल से आगे निकली जियो, जानिए कैसे
Jio यूजर्स को लगा झटका, रिचार्ज प्लान के बढ़ गये दाम,…
दो-तीन माह वाले प्लान की नयी कीमत क्या है?
रिलायंस जियो के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स में 395 रुपये वाला प्लान अब 479 रुपये में आयेगा. इसमें यूजर्स कुल 6जीबी डेटा पाते हैं. इसी तरह 666 रुपये वाला पॉपुलर प्लान अब 799 रुपये में मिलेगा. 719 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 859 रुपये कर दी गई है. महंगे प्लान्स की लिस्ट में 999 रुपये वाला प्लान भी शामिल है, जिसकी कीमत बढ़कर 1199 रुपये हो गई है.
जियो के 479 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर अब 579 रुपये कर दी गई है. इसमें हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलता है. वहीं, 533 रुपये वाले प्लान की कीमत 629 रुपये कर दी गई है. इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 2जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. ये प्लान्स 56 दिनों की वैलिडिटी वाले हैं.
ये प्लान्स भी हो गए महंगे
रिलायंस जियो के 1559 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ कर 1899 रुपये हो गई है. इसमें जियो यूजर्स को कुल 24जीबी डेटा मिलता है. वहीं, 2999 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 3599 रुपये कर दी गई है.
इन सबके अलावा, जियो ने डेटा ऐड-ऑन प्लान्स की भी कीमत बढ़ा दी है. 15 रुपये वाला 19 रुपये का हो गया है. 25 रुपये वाला प्लान 29 रुपये का हो गया है. वहीं, 61 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 69 रुपये कर दी गई है.
कंपनी ने पोस्टपेड प्लान्स भी महंगे कर दिये हैं. 299 रुपये वाले प्लान की कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद अब यह 349 रुपये में मिलेगा. इसमें 30जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. इसी तरह, 75जीबी डेटा बेनिफिट्स ऑफर करनेवाले 399 रुपये वाले प्लान की कीमत 449 रुपये कर दी गई है.
Tariff Hike: टेलीकॉम इंडस्ट्री की सेहत सुधारेगी टैरिफ में बढ़ोतरी, रेटिंग एजेंसी ने बताया
Tariff Hike: एयरटेल, जियो द्वारा टैरिफ बढ़ोतरी क्या सच में जरूरी थी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










