Tariff Hike: टेलीकॉम इंडस्ट्री की सेहत सुधारेगी टैरिफ में बढ़ोतरी, रेटिंग एजेंसी ने बताया
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Jun 2024 1:49 PM
OpenSignal ने बताया किसका नेटवर्क है बेस्ट
Tariff Hike: रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल सेवाओं की दरों में 10-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की हाल ही में घोषणा की है.
Tariff Hike: हाल ही में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्लान्स महंगे कर ग्राहकों को झटका दिया है. देश की तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने नये टैरिफ प्लान्स की घोषणा की है. इसके बाद रीचार्ज कीमतें पहले से बढ़ गईं हैं. कुछ ऐसे भी प्लान हैं, जिनमें अब यूजर्स को 5G अनलिमिटेड डेटा लाभ नहीं मिलेगा. टैरिफ में बढ़ोतरी 3-4 जुलाई से लागू होनेवाली है. टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद रेटिंग एजेंसी ICRA ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
दूरसंचार कंपनियों के मोबाइल सेवाओं की दरों में बढ़ोतरी की घोषणा से उद्योग को लगभग 20,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त परिचालन लाभ हो सकता है. पीटीआई – भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह अनुमान जताया है.
इक्रा के कॉरपोरेट रेटिंग्स के उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख अंकित जैन ने कहा कि बेहतर वित्तीय स्थिति के साथ उद्योग के पास कर्ज कम करने, प्रौद्योगिकी उन्नयन और नेटवर्क विस्तार के लिए पूंजीगत व्यय की गुंजाइश होगी. इससे पहले रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल सेवाओं की दरों में 10-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी.
इक्रा ने कहा कि बढ़ोतरी के ताजा दौर में दूरसंचार कंपनियों ने प्रीपेड दरों में करीब 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इससे एआरपीयू (प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व) में तेजी आयेगी और इन बढ़ोतरी के पूरी तरह से समाहित हो जाने के बाद उद्योग को करीब 20,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त परिचालन लाभ हो सकता है.
Tariff Hike: Jio और Airtel के बाद Vi ने भी दिया झटका, टैरिफ हुआ महंगा
Jio के बाद Airtel ने भी बढ़ाये प्लान्स के दाम, नयी कीमतें अगले महीने से होंगी लागू
Tariff Hike: दाम बढ़ाने में भी एयरटेल से आगे निकली जियो, जानिए कैसे
Tariff Hike: एयरटेल, जियो द्वारा टैरिफ बढ़ोतरी क्या सच में जरूरी थी?
Jio यूजर्स को लगा झटका, रिचार्ज प्लान के बढ़ गये दाम, अब देने होंगे इतने अधिक पैसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










