चाइनीज कंपनियों को पछाड़ Apple बना भारतीयों की पहली पसंद, Xiaomi और POCO हुए टॉप 5 से बाहर

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :14 May 2025 6:57 PM
विज्ञापन
Apple vs Chinese Smartphone

Apple vs Chinese Smartphone

Apple vs Chinese Smartphone: इस साल की शूरताई तीन महीनों में चाइनीज ब्रांडस से लेकर कई अन्य स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री में गिरावट आई है. लेकिन Apple ने iPhone की बिक्री में 23% का इजाफा कर सबको चौंका दिया है. वहीं, रियलमी ने भी इस बार टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब हुई है.

विज्ञापन

Apple vs Chinese Smartphone: भारतीय स्मार्टफोन बाजार पहले की तरह इस साल काफी सुस्त नजर आ रहा है. स साल की शुरुआती तीन महीनों में स्मार्टफोन सेक्टर में करीब 5.5% की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले साल की तुलना में इस साल की तिमाही महीनों में लगभग 3.2 करोड़ स्मार्टफोन शिप किए गए, जो कि कम है. इस साल चाइनीज मार्केट सहित अन्य स्मार्टफोन कंपनियां भी धड़ाम से गिर गई है. लेकिन वहीं इस गिरावट के बीच Apple ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से सबको चौंका दिया है.

यह भी पढ़ें: MediaTek Dimensity 9400E चिपसेट लॉन्च, इसमें मिलेगा झक्कास AI और गेमिंग फीचर्स का सपोर्ट

Apple की जबरदस्त बढ़त

इस साल जहां कई स्मार्टफोन कंपनियां मार्केट में टिकने के लिए संघर्ष कर रही है तो वहीं Apple ने अपनी बिक्री में 23% तक की बढ़ोत्तरी की है.जिससे भारत के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांडस में Apple ने अपनी जगह बना ली है. जिससे साफ पता चलता है कि अब स्मार्टफोन यूजर्स IOS की तरफ बढ़ रहे हैं.

Xiaomi और POCO को सबसे बड़ा झटका

भारतीय मार्केट में कभी दबदबा कायम रखने वाली चाइनीज ब्रांड Xiaomi और POCO को सबसे बड़ा झटका लगा है. दोनों ही स्मार्टफोन अब टॉप 5 से बाहर हो गए हैं. दोनों की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. दोनों ही ब्रांड अब टॉप 10 की लिस्ट में सबसे लास्ट में आ चुके हैं.

Realme की वापसी

वहीं, चाइनीज कंपनी रियलमी ने टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है. कम कीमत में अच्छे फीचर्स खास कर गेमर्स के लिए मिड रेंज में बढ़िया प्रोसेसर के कारण रियलमी इस साल काफी चर्चे में रहा है.

इस वजह से आई गिरावट

इस साल आई गिरावट की सबसे बड़ी वजह यह है कि लोग अब स्मार्टफोन का अब लंबे समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं. दूसरा जैसे-जैसे नए फीचर्स आ रहे हैं वे उतने ही महंगे आ रहे हैं, जो काफी लोगों के बजट के बाहर होते हैं. ऐसे में महंगे होने के कारण भी कई ब्रांडस के स्मार्टफोन बिक नहीं पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50 Fusion ₹19,000 से कम में Flipkart पर, जानें ऑफर डिटेल्स

यह भी पढ़ें: iOS 18.5 अपडेट: जानिए नए फीचर्स, सपोर्टेड iPhones की लिस्ट और डाउनलोड करने का तरीका

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola