MediaTek Dimensity 9400E चिपसेट लॉन्च, इसमें मिलेगा झक्कास AI और गेमिंग फीचर्स का सपोर्ट

Author :Rajeev Kumar
Published by :Rajeev Kumar
Updated at :14 May 2025 5:59 PM
विज्ञापन
MediaTek Dimensity 9400e

MediaTek Dimensity 9400e

MediaTek ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए Dimensity 9400E चिप लॉन्च किया है. इसमें Cortex-X5 कोर, 3nm प्रोसेस और AI फीचर्स दिये गए हैं. जानें इसकी खासियतें.

विज्ञापन

MediaTek Dimensity 9400E: मीडियाटेक ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए नया Dimensity 9400E चिपसेट लॉन्च कर दिया है, जो पावर, परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशिएंसी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन पेश करता है. यह चिपसेट आने वाले हाई-एंड स्मार्टफोन्स में देखने को मिलेगा.

इस प्रोसेसर को MediaTek के AI-बूस्टेड Tensilica NPU, और TSMC के 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है, जो इसे Android फ्लैगशिप मार्केट में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 के मुकाबले में खड़ा करता है.

MediaTek Dimensity 9400E में क्या है खास?

चिपसेटआर्किटेक्चर: 1x Cortex-X5 (Prime Core)

क्लस्टर सेटअप: 3x Cortex-A720 + 4x Cortex-A520

GPU: Mali Immortalis-G720

AI: AI-समर्थित NPU 7.0 तकनीक

प्रोसेस टेक्नोलॉजी: 3nm TSMC N3E

डिवाइसेज: साल के अंत तक Vivo, Oppo और Xiaomi के प्रीमियम फोन्स में आने की उम्मीद

MediaTek Dimensity 9400E: AI और गेमिंग में बूस्ट

MediaTek के मुताबिक, इस चिपसेट में नया NeuroPilotAI इंजन लगाया गया है, जो जेनरेटिवAI और इमेज प्रोसेसिंग को और भी बेहतर बनाता है.गेमिंग के लिए इसमें वॉल्कनAPI सपोर्ट, हाई फ्रेम रेट गेमिंग और लो लेटेंसी कनेक्टिविटी के फीचर्स शामिल हैं.

MediaTek Dimensity 9400E: कनेक्टिविटी और कैमरा

5G डुअल सिम सपोर्ट

Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 सपोर्ट

320MP तक के कैमरा सेंसर को सपोर्ट करता है

8K Video Recording तक सक्षम

MediaTek Dimensity 9400E: कब आएंगे फोन्स?

Dimensity 9400E से लैस स्मार्टफोन 2025 के अंत तक फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्चहोंगे. इससे Android बाजार में Qualcomm और Samsung Exynos के मुकाबले प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50 Fusion ₹19,000 से कम में Flipkart पर, जानें ऑफर डिटेल्स

यह भी पढ़ें: iOS 18.5 अपडेट: जानिए नए फीचर्स, सपोर्टेड iPhones की लिस्ट और डाउनलोड करने का तरीका

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola