App Clip : बिना ऐप के देख सकेंगे Reels, Instagram पर आ रहा यह जबरा फीचर

Updated:
विज्ञापन
instagram

App Clip – इंस्टाग्राम इन दिनों ऐप क्लिप्स नाम के एक नये फीचर पर काम कर रहा है. यह कुछ-कुछ ऐसा ही फीचर है, जो पहले टिकटॉक पर भी देखा जाता था. ऐप क्लिप्स फीचर लोगों को ऐप डाउनलोड करने से पहले एक खास सुविधा को इस्तेमाल करने की सहूलियत देता है.

विज्ञापन

App Clip – Instagram New Feature: मार्क जुकरबर्ग के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम भारत सहित दुनियाभर में सबसे ज्यादा पॉपुलर मंचों में शामिल है और इसे हर दिन करोड़ों लोग यूज करते हैं. अपने शुरुआती दिनों से उलट, यह ऐप अब सिर्फ एक फोटो शेयरिंग प्लैटफॉर्म तक सीमित नहीं है. विगत कुछ वर्षों में कंपनी ने इसमें कई धाकड़ फीचर्स ऐड किये हैं.

बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस

इंस्टाग्राम के इन नये फीचर्स ने ऐप को यूज करने का तरीका बदल डाला है और इसे अब मैसेजिंग प्लैटफॉर्म के रूप में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है. हालांकि, मेटा ने इंस्टाग्राम प्लैटफॉर्म पर जब से रील्स को पेश किया है, तब से इसकी पॉपुलैरिटी एकदम से अगले लेवल पर पहुंच गई है. अब यूजर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस देने के लिए एक नये फीचर की टेस्टिंग चल रही है. खास बात यह है कि यह लोगों को ऐप डाउनलोड किये बिना इंस्टाग्राम रील्स देखने की आजादी देगा.

Bizarre! लड़की ने बॉस से ऐसे लिया बदला! जॉब छोड़ते ही बदल डाले सबके ई-मेल पासवर्ड, Instagram पर बतायी पूरी बात

इंस्टाग्राम का ऐप क्लिप्स फीचर

इंस्टाग्राम इन दिनों ऐप क्लिप्स नाम के एक नये फीचर पर काम कर रहा है. यह कुछ-कुछ ऐसा ही फीचर है, जो पहले टिकटॉक पर भी देखा जाता था. ऐप क्लिप्स फीचर लोगों को ऐप डाउनलोड करने से पहले एक खास सुविधा को इस्तेमाल करने की सहूलियत देता है. इससे आप प्लैटफॉर्म पर मौजूद शाॅर्ट वीडियोज काे देख सकते हैं.

Viral Instagram Game: एक मछली पानी में गई छपाक, जानें इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहे वायरल गेम का पूरा सच

iOS यूजर्स के लिए फीचर

9to5Mac रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम ऐप वर्जन 319.0.2 में एक ऐप क्लिप फीचर स्पॉट किया गया है, जो टेस्ट-फ्लाइट के जरिये बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है. ऐप क्लिप आईओएस यूजर्स को इंस्टाग्राम के शाॅर्ट वीडियो कंटेंट रील्स को ब्राउजर की जगह ऐप के ओरिजिनल यूजर इंटरफेस में देखने की सहूलियत देता है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस फीचर काे यूज करने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने की भी जरूरत नहीं है. ऐप क्लिप के साथ यूजर्स रील देख सकते हैं, और यहां तक कि उन्हें दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते हैं.

नये फीचर की टेस्टिंग

इंस्टाग्राम के नये फीचर्स ने ऐप यूज करने का तरीका बदल दिया है और अब मैसेजिंग प्लैटफॉर्म के रूप में भी इस्तेमाल हो रहा है. मेटा ने इंस्टाग्राम प्लैटफॉर्म पर रील्स को पेश किया है, तब से इसकी लोकप्रियता अगले स्तर पर पहुंच गई है. यूजर्स के बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए एक नये फीचर की टेस्टिंग चल रही है. इसकी खूबी यह है कि इससे ऐप डाउनलोड किये बिना इंस्टाग्राम रील्स देखने की सहूलियत मिलेगी.

इंस्टाग्राम का नया फीचर “App Clip” क्या है?

App Clip एक नया फीचर है, जिससे यूजर्स बिना ऐप डाउनलोड किए इंस्टाग्राम की शॉर्ट वीडियो कंटेंट, यानी रील्स को देख सकते हैं. यह फीचर यूजर्स को ऐप की कुछ सुविधाओं को एक्सेस करने की सुविधा देता है, जैसे कि रील्स देखना और शेयर करना.

App Clip फीचर की खासियत क्या है?

इस फीचर की खासियत यह है कि इंस्टाग्राम रील्स देखने के लिए ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं होती। इसके अलावा, इसे इस्तेमाल करने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट बनाना भी अनिवार्य नहीं है.

App Clip फीचर कैसे काम करता है?

App Clip फीचर खासतौर पर iOS यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे वे रील्स को ब्राउज़र की बजाय इंस्टाग्राम के ओरिजिनल यूजर इंटरफेस में देख सकते हैं, जो ऐप का एक बेहतर अनुभव देता है.

यह फीचर कब तक उपलब्ध होगा?

फिलहाल, App Clip फीचर टेस्ट-फ्लाइट के माध्यम से बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है. इसे इंस्टाग्राम के वर्जन 319.0.2 में देखा गया है, और धीरे-धीरे इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा.

App Clip फीचर का उद्देश्य क्या है?

इस फीचर का उद्देश्य इंस्टाग्राम यूजर्स को बिना ऐप डाउनलोड किए रील्स देखने की आज़ादी देना है, जिससे इंस्टाग्राम का उपयोग और भी आसान और सुविधाजनक हो सके.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

App Clip एक नया फीचर है, जिससे यूजर्स बिना ऐप डाउनलोड किए इंस्टाग्राम की शॉर्ट वीडियो कंटेंट, यानी रील्स को देख सकते हैं. यह फीचर यूजर्स को ऐप की कुछ सुविधाओं को एक्सेस करने की सुविधा देता है, जैसे कि रील्स देखना और शेयर करना.