Bizarre! लड़की ने बॉस से ऐसे लिया बदला! जॉब छोड़ते ही बदल डाले सबके ई-मेल पासवर्ड, Instagram पर बतायी पूरी बात

Viral Post – एक लड़की ने अपने बॉस और टीम मेंबर्स से बड़ा ‘गंभीर’ बदला ले लिया. गंभीर इसलिए क्योंकि इससे पूरी टीम की काफी किरकिरी हुई. यही नहीं, इस लड़की ने पूरे मजे के साथ सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपने बदले के बारे में जानकारी शेयर की है.
Viral Bizarre News : जॉब में ऐसा कई बार होता है कि किसी कर्मचारी का अपने बॉस या कोई टीम मेंबर के साथ किसी बात पर विवाद हो जाए. विवाद हल्का-फुल्का हो, तो कुछ घंटों या कुछ दिन में चीजें नॉर्मल हो जाती हैं. वहीं, मामला अगर सीरियस हो, तो कुछ कई लोग इसके हल के रूप में जॉब छोड़ देना भी पसंद करते हैं. हम अपसे जिस मामले की चर्चा यहां कर रहे हैं, वह थोड़ा अलग है.
सोशल मीडिया पर दी बदले की जानकारी
एक लड़की ने अपने बॉस और टीम मेंबर्स से बड़ा ‘गंभीर’ बदला ले लिया. गंभीर इसलिए क्योंकि इससे पूरी टीम की काफी किरकिरी हुई. यही नहीं, इस लड़की ने पूरे मजे के साथ सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपने बदले के बारे में जानकारी शेयर की है. लड़की ने बताया कि उसके ऑफिस में लोगों का उसके साथ व्यवहार अच्छा नहीं था. ऐसे में उसने नौकरी छोड़ दी और सबके ई-मेल पासवर्ड बदल डाले ताकि वे अपने मेल ऐक्सेस न कर सकें. जरा सोचिए उस ऑफिस का हाल क्या रहा होगा, जब वहां के कर्मचारी अपना ई-मेल ही न खोल पाएं.
Also Read: Year Ender 2023 : साल के सबसे बड़े मोमेंट्स, जिन्होंने इंटरनेट पर मचायी हलचलReditt ने शेयर किया किस्सा
दरअसल, यह लड़की एक रेस्टोरेंट में काम करती थी. जॉब के दौरान मामूली सी बात पर अपने मैनेजर से झगड़े की वजह से इस लड़की ने ऐसा कदम उठाया, जिसने सोशल मीडिया पर नयी चर्चा छेड़ दी है. उसने बदला लेने के लिए नौकरी तो छोड़ ही दी, अपने टीम मैनेजर और बाकी सभी साथियों के ई-मेल पासवर्ड भी बदल डाले.
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म रेडिट (Reddit) ने लड़की के इंस्टाग्राम पेज पर इस पोस्ट को शेयर किया है. लड़की ने लिखा है कि उसके कार्यस्स्थल पर उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता था. ऐसे में उसने नौकरी छोड़ने का निर्णय लिया. लड़की ने इंस्टा पर लिखा है- मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि यह मेरी बचकानी हरकत कही जाए. मैं इस बात पर ध्यान इसलिए नहीं देना चाहती क्योंकि काम के दौरान मेरे साथ कितना बुरा व्यवहार हुआ. मैं पूरी टीम में अकेली लड़की थी, लेकिन यह बताकर मैं गर्ल-कार्ड नहीं खेल रही हूं.
लड़की ने आगे लिखा है- जॉब छोड़ने के एक सप्ताह बाद, मुझे यह एहसास हुआ कि मैं अब भी अपने मैनेजर के अकाउंट में लॉग-इन कर सकती थी और उन्होंने तब तक अपना पासवर्ड नहीं बदला था. यह अकाउंट दरअसल रेस्टोरेंट का संपूर्ण डेटाबेस था. इसमें मेन्यू, स्टाफ, ऑर्डर, स्टॉक आदि की पूरी जानकारी थी. मैंने ई-मेल को अपने द्वारा बनाये गए नकली ई-मेल अड्रेस से बदला और फिर सभी के पासवर्ड बदल दिये ताकि कोई भी ऐक्सेस ही न कर पाए.
लड़की ने सही किया या गलत ?
अपने ऑफिस से अनोखा बदला लेनेवाली इस लड़की के सोशल मीडिया पर पोस्ट को ताबड़तोड़ लाइक्स मिल रहे हैं. वहीं, लड़की की इस बचकानी हरकत पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. कई इसे बचकाना बता रहे हैं, तो कई यूजर्स ने लड़की के समर्थन में भी पोस्ट डाला है. वैसे आप इस बारे में क्या सोचते हैं? लड़की ने सही किया या गलत ?
Also Read: बिना डॉक्टर की पर्ची के बॉस ने सिक लीव देने से किया इंकार, तो एम्प्लॉई ने भी ऐसे छोड़ी नौकरी, देखें वायरल चैटप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










