चाहिए एक्स्ट्रा DATA? यहां देखें Airtel के डेटा प्लान्स की पूरी लिस्ट

एयरटेल रिचार्ज प्लान / फोटो- एयरटेल
अगर आप Airtel यूजर हैं और आपको एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत पड़ती है, तो यहां एयरटेल के पूरे डेटा प्लान्स की लिस्ट दी गई है. इस लिस्ट में 1GB डेटा से लेकर अनलिमिटेड 5G डेटा वाले प्लान्स शामिल हैं.
क्रिकेट सीजन आते ही मोबाइल पर मैच देखने का क्रेज बढ़ जाता है और साथ ही डेटा की खपत भी तेजी से बढ़ती है. ऐसे में Bharti Airtel ने अपने यूजर्स के लिए नये और अपडेटेड प्रीपेड डेटा पैक्स पेश किये हैं. इन पैक्स में कम कीमत से लेकर OTT और हाई-डेटा वाले कई शानदार ऑप्शन मिल रहे हैं, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं और बिना रुकावट के स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं.
Airtel के नये और अपडेटेड प्रीपेड डेटा पैक्स
छोटे और डेली डेटा पैक
- ₹22 प्लान: 1GB डेटा, वैलिडिटी 1 दिन
- ₹26 प्लान: 1.5GB डेटा, वैलिडिटी 1 दिन
- ₹33 प्लान: 2GB डेटा, वैलिडिटी 1 दिन
ये प्लान उन यूजर्स के लिए हैं, जिनका डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाता है और उन्हें तुरंत टॉप-अप की जरूरत होती है.
ज्यादा दिनों की वैलिडिटी और किफायती प्लान
- ₹39 प्लान: 3GB/दिन (कुल 9GB), वैलिडिटी 3 दिन
- ₹77 प्लान: 5GB डेटा, वैलिडिटी 7 दिन (Airtel Thanks ऐप से रिचार्ज पर 1GB एक्स्ट्रा)
- ₹161 प्लान: 12GB डेटा, वैलिडिटी 30 दिन
ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर हैं, जिन्हें कुछ दिनों के लिए एक्स्ट्रा डेटा चाहिए.
अनलिमिटेड डेटा प्लान
- ₹49 प्लान: 1 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा (FUP 20GB)
- ₹99 प्लान: 2 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा (FUP 20GB/दिन)
इन प्लान्स में हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है.
क्रिकेट और OTT बेनिफिट वाले प्लान
- ₹48 प्लान: 1GB डेटा + 1 महीने के लिए JioHotstar Mobile
- ₹100 प्लान: 6GB डेटा + 1 महीने का JioHotstar Mobile
- ₹195 प्लान: 12GB डेटा + Airtel Xstream Play Premium (30 दिन) + JioHotstar (3 महीने)
- ₹361 प्लान: 50GB डेटा + JioHotstar Mobile (3 महीने)
ये प्लान खासतौर पर क्रिकेट देखने और OTT कंटेंट के लिए डिजाइन किए गए हैं.
5G डेटा टॉप-अप प्लान
- ₹51 प्लान: 1GB डेटा (अनलिमिटेड 5G टॉप-अप)
- ₹101 प्लान: 2GB डेटा (अनलिमिटेड 5G टॉप-अप)
- ₹151 प्लान: 3GB डेटा (अनलिमिटेड 5G टॉप-अप)
इन प्लान्स की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान के साथ ही जुड़ी रहती है.
ऑल-इन-वन OTT प्लान
₹279 प्लान: 1GB डेटा + Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Airtel Xstream Play Premium (1 महीने के लिए)
यह भी पढ़ें: Airtel का ₹49 और ₹99 वाला प्लान, जानें डेटा के लिए कौन सा है बेहतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










