Airtel ने किया कमाल, साइबर फ्रॉड से बचे झारखंड-बिहार के लाखों यूजर्स

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :20 Jun 2025 6:14 PM
विज्ञापन
Airtel

Airtel

Airtel ने अपनी नई AI-बेस्ड फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम के जरिए बिहार-झारखंड सर्किल के लाखों एयरटेल यूजर्स को साइबर फ्रॉड में फंसने से बचाया है. यह सिस्टम व्हाट्सएप, फेसबुक, ईमेल सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर भेजे गए लिंक को स्कैन कर 100 मिलीसेकंड में ब्लॉक करता है. एयरटेल की यह पहल साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

विज्ञापन

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से अपने झारखंड-बिहार के यूजर्स को बचाने के अपने मिशन में महत्वपूर्ण प्रगति की घोषणा की है. Airtel ने देशभर में AI-बेस्ड फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम के लॉन्च के महज 37 दिनों के अंदर राज्य भर में 61 लाख से अधिक यूजर्स को सफलतापूर्वक ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित किया है.

रियल टाइम में करता है काम

Airtel की यह एडवांस्ड AI-बेस्ड फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम सभी एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए ऑटोमैटिक रूप से एक्टिव होती है. यह सिस्टम SMS से लेकर WhatsApp, Telgram, Facebook, Instagram, Email और अन्य ब्राउजर्स पर भेजे गए लिंक को स्कैन और फिल्टर करती है. साथ ही एयरटेल की ये टेक्निक रियल टाइम थ्रेट इंटेलिजेंस (साइबर ख़तरों की तात्कालिक जानकारी) का इस्तेमाल करती है और रोजाना 1 अरब से ज्यादा URL की जांच करती है. जिससे यूजर्स के किसी भी खतरनाक साइट पर पहुंचने से पहले ही यह सिस्टम महज 100 मिलीसेकंड में उसे ब्लॉक कर देता है.

उदाहरण के लिए, अगर रांची का कोई भी एयरटेल यूजर किसी तरह का संदिग्ध मैसेज जैसे “आपका पार्सल डिले हो गया है. इस लिंक पर क्लिक इसे ट्रैक करें.” ऐसे में जैसे ही यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, तो एयरटेल का AI-सिस्टम तुरंत एक्टिव हो जाता है. यह सिस्टम SMS में आए लिंक को स्कैन करता है और कुछ संदिग्ध मिलने पर तुरंत उसे ब्लॉक कर देता है. जिसके बाद एयरटेल यूजर को एक चेतावनी संदेश पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है. जिसमें लिखा होता है कि, ‘Airtel द्वारा इस पेज को खतरनाक पाया गया है, इसलिए इसे ब्लॉक कर दिया गया है.’ सबसे खास बात तो यह है कि यह सारा प्रोसेस रियल टाइम में होता है. इसी तरह से Airtel अपने लाखों यूजर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा रहा है.

तेजी से फ्रॉड का शिकार हो रहे लोग

वहीं, एयरटेल के इस नई पहल पर भारती एयरटेल के बिहार-झारखंड सर्किल के सीईओ सुजय चक्रवर्ती ने कहा कि,“एयरटेल अपने ग्राहकों को हर प्रकार की धोखाधड़ी से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है. हमें खुशी है कि हमने एक ऐसा AI-सिस्टम विकसित किया है, जो हर प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की सुरक्षा करता है और इंटरनेट को सभी के लिए अधिक सुरक्षित बनाता है. हमें विश्वास है कि हमारा यह समाधान झारखंड में ग्राहकों को संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करेगा और उन्हें आत्मविश्वास के साथ डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम बनाएगा.”

सीईओ सुजय चक्रवर्ती ने कहा कि, झारखंड को देश के सबसे अधिक डिजिटल रूप से विकसित राज्यों में गिना जाता है. लेकिन इसके साथ ही यहां ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं भी तेज़ी से बढ़ रही हैं. अब चाहे वह शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण. फ्रॉड करने वाले अब फिशिंग लिंक, नकली डिलीवरी संदेश और जाली बैंक अलर्ट के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं. रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, दुमका, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह और पाकुड़ जैसे शहरों के साथ-साथ डाल्टनगंज और चतरा जैसे कस्बों में भी ऐसे मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है. एयरटेल का यह समाधान पूरे राज्य के लिए एक डिजिटल सुरक्षा कवच का कार्य करता है. जिससे कई बुजुर्ग, ग्रहणी, छात्र, और पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को साइबर अपराध से बचाया जा रहा है.

सीईओ सुजय चक्रवर्ती ने बताया कि, एयरटेल का यह AI-संचालित प्लेटफॉर्म यूजर्स को उनकी पसंदीदा भाषा में फ्रॉड अलर्ट भेजता है. जिसमें हिंदी भी शामिल है. इससे यह राज्य की विविध भाषाई और सामाजिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी बन गया है. यह बहुभाषी सुविधा विशेष रूप से उन क्षेत्रों में प्रभावशाली साबित हो रही है, जहां डिजिटल साक्षरता सीमित है या अंग्रेजी भाषा का कम इस्तेमाल किया जाता है. एयरटेल का ये सिस्टम चुपचाप से बैकग्राउंड में बिना किसी अतिरिक्त इंस्टॉलेशन के काम करता है और एयरटेल यूजर्स के लिए पूरी तरह फ्री है.

Jio, Airtel और Vi का खरीदें ये सस्ता प्लान, फिर 2026 तक ले सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा

सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए प्लान? Airtel ने सस्ते में कर दिया साल भर का जुगाड़, चेक करें प्लान

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन