90 दिनों तक रिचार्ज की नो-टेंशन, सस्ते में Airtel दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा भी

एयरटेल प्रीपेड प्लान
Airtel 90 Days Validity Plan: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel यूजर्स को 90 दिनों वाला प्लान ऑफर करती है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली डेटा का भी फायदा मिलता है.
Airtel 90 Days Validity Plan: अगर आप Airtel यूजर हैं और आपको हर महीने के रिचार्ज के झंझट से सस्ते में छुटकारा चाहिए, तो फिर आपके लिए ये खबर बड़े काम का है. क्योंकि, आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. यानी कि पूरे 3 महीनों तक रिचार्ज के टेंशन से छुट्टी. इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली डेटा का भी फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.
Airtel का 90 दिनों वाला प्लान
देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें मंथली से लेकर 365 दिन वाले प्लान्स शामिल हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है एयरटेल का 90 दिनों वाला प्लान. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 1.5GB डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, इस प्लान में फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस का फायदा भी मिलेगा.

प्लान की क्या है कीमत?
एयरटेल के इस 90 दिनों वाले प्लान की कीमत 929 रुपये है. महीने के हिसाब से देखा जाये, तो हर महीने 309 रुपये और डेली के हिसाब से हर दिन 10 रुपये का खर्च यूजर्स के पॉकेट पर पड़ेगा.
क्या 90 दिनों तक Perplexity AI फ्री मिलेगा?
Perplexity AI का फ्री एक्सेस कंपनी यूजर्स को 12 महीने तक दे रही है. यानी कि एक रिचार्ज से आप पूरे साल भर Perplexity AI का इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं.
किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?
एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा चाहिए. साथ ही ऐसे यूजर्स जो घर में वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें बाहर के लिए काम चलाऊ डेटा चाहिए, वो भी इस प्लान को ले सकते हैं.
डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद कितनी स्पीड में डेटा मिलेगा?
डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आप 16Kbps पर डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Airtel का 60 दिनों वाला प्लान दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा, चेक करें डिटेल्स
यह भी पढ़ें: कम बजट में बड़ा फायदा, 500 रुपये से कम में Airtel दे रहा 77 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री मैसेजिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










