Airtel का 84 दिनों वाला प्लान मचा रहा धूम, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ OTT ऐप्स भी शामिल

Published by : Ankit Anand Updated At : 25 May 2025 12:10 PM

विज्ञापन

Airtel Recharge Plan

Airtel Recharge Plan: एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 1199 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा दी जा रही है.

विज्ञापन

Airtel Recharge plan: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो लंबे समय तक चलने वाले फायदे देता है. एयरटेल का यह नया ₹1,199 का प्लान 84 दिनों की बिना रुकावट कनेक्टिविटी देता है, जिससे ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एयरटेल के इस कदम से इसके 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को सीधी सुविधा मिलेगी. आइए विस्तार से जाने इस प्लान में हमें क्या क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं और यह प्लान किन ग्राहकों के लिए बेस्ट है.

Airtel का ₹1,199 वाला प्लान

एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए ₹1,199 का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा के साथ 100 SMS भेजने की सुविधा मिलेगा. पूरे 84 दिनों की वैधता के साथ यह प्लान कुल 210GB डेटा प्रदान करता है. इसके अलावा, देशभर में किसी भी लोकल या STD नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: Vi के ₹365 वाले प्लान ने बढ़ा दी जियो-एयरटेल की टेंशन, कॉलिंग, डेटा सब मिलेगा अनलिमिटेड

मनोरंजन के शौकीनों के लिए भी यह प्लान शानदार है. एयरटेल इसमें 84 दिनों का फ्री Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन दे रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त खर्च के फिल्में, वेब सीरीज और अन्य ओटीटी कंटेंट का आनंद ले सकते हैं.

किसके लिए यह प्लान है बेस्ट 

अगर आप हर महीने रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं और लगातार डेटा और एंटरटेनमेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेहद फायदेमंद है. खास तौर पर गेम खेलने वालों, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग करने वालों और रिमोट वर्क करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Jio का यह प्लान देगा 200 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा, कीमत जान दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन

यह भी पढ़ें: BSNL का धाकड़ प्लान! 6 महीनों तक मिलेगी 90GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत मात्र इतनी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola