Vi के ₹365 वाले प्लान ने बढ़ा दी जियो-एयरटेल की टेंशन, कॉलिंग, डेटा सब मिलेगा अनलिमिटेड

Vi Recharge Plans
Vi फिलहाल प्रीपेड प्लान्स में 4G अनलिमिटेड डेटा देने वाली इकलौती कंपनी है. Vi का ₹365 वाला प्रीपेड प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड डेटा का लाभ दिया जा रहा है. यह प्लान हर टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध हो भी सकता है और नहीं भी.
Vi Recharge Plan: भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, वोडाफोन आइडिया (Vi) फिलहाल प्रीपेड प्लान्स में 4G अनलिमिटेड डेटा देने वाली इकलौती कंपनी है. हालांकि 5G अनलिमिटेड डेटा की बात करें तो वहां जियो और एयरटेल भी मैदान में हैं. लेकिन वोडाफोन आइडिया के इस अनलिमिटेड डेटा ऑफर के साथ एक FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) लागू है, जिसके तहत यूजर एक 28 दिन की वैलिडिटी में अधिकतम 300GB डेटा ही इस्तेमाल कर सकते हैं.
हालांकि यह एक सीमा है, लेकिन आम यूजर्स के लिए यह काफी ज्यादा डेटा माना जा सकता है. आज हम आपको वोडाफोन आइडिया के सबसे सस्ते अनलिमिटेड डेटा प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी कीमत मात्र 365 रुपये है. आइए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में.
Vi का ₹365 वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया (Vi) का ₹365 वाला प्रीपेड प्लान हर टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध हो यह जरूरी नहीं है. इस प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: BSNL का धाकड़ प्लान! 6 महीनों तक मिलेगी 90GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत मात्र इतनी
हालांकि, यहां “अनलिमिटेड डेटा” का मतलब 28 दिनों में कुल 300GB डेटा से है. इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की ही है. इस रिचार्ज के साथ किसी भी तरह के अतिरिक्त बेनिफिट्स या ऐप्स का एक्सेस नहीं दिया जाता.
किसके लिए यह प्लान है बेस्ट
अगर आपके इलाके में Vi का 4G नेटवर्क अच्छा चलता है और आपके पास Vi का सिम है, तो यह प्लान आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है. इसके अलावा, वोडाफोन आइडिया के पास कुछ ऐसे भी प्लान्स हैं जिनमें अनलिमिटेड डेटा के साथ लंबी वैधता दी जा रही है.
जिन क्षेत्रों में Vi (वोडाफोन आइडिया) ने 5G सेवा शुरू कर दी है, वहां के ग्राहकों को ₹299 या उससे अधिक के प्लान पर अनलिमिटेड 5G डेटा मिल रहा है. वहीं, जहां अभी Vi की 5G सेवा शुरू नहीं हुई है, वहां के यूजर्स अनलिमिटेड 4G डेटा प्लान का लाभ उठा सकते हैं. हाल ही में कंपनी ने महाराष्ट्र और गोवा के साथ-साथ कोलकाता में भी अनलिमिटेड 4G डेटा प्लान शुरू किया है.
यह भी पढ़ें: BSNL लाया बिना डेटा वाला रीचार्ज, 90 दिन तक अनलिमिटेड कॉल्स और SMS
यह भी पढ़ें: सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










