Air India Express की फ्लैश सेल: हवाई टिकट ₹1300 से शुरू, कंवीनिएंस फीस भी Zero
Air-India-Express-Flash-Sale
अगर आप सस्ते में हवाई सफर का प्लान बना रहे हैं, तो Air India Express की नई फ्लैश सेल आपके लिए जबरदस्त मौका है. एयरलाइन ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर किराये ₹1300 से शुरू करने का ऐलान किया है, वो भी बिना किसी कंवीनिएंस फीस के. जानें Air India Express Flash Sale ऑफर की पूरी जानकारी.
Air India Express Flash Sale: अगर आप जून से सितंबर के बीच सस्ते में हवाई यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो Air India Express की लेटेस्ट फ्लैश (Air India Express Flash Sale) सेल आपके लिए जबरदस्त मौका है. इस ऑफर में फ्लाइट टिकट की कीमतें सिर्फ ₹1300 से शुरू हो रही हैं और खास बात ये है कि कोई भी कंवीनिएंस फीस नहीं ली जा रही है यानी बुकिंग बिल्कुल Zero Extra Charge पर होगी.
कब और कैसे कर सकते हैं बुकिंग?
बुकिंग अवधि: 17 मई से 18 मई 2025 तक
यात्रा की तारीखें: 1 जून से 15 सितंबर 2025 के बीच
बुकिंग प्लेटफॉर्म: www.airindiaexpress.com और मोबाइल ऐप
क्या है Xpress Lite किराया?
इस सेल में जो सबसे सस्ता किराया मिल रहा है, वह Xpress Lite Fare है. यह उन यात्रियों के लिए है जो बिना चेक-इन बैग के यात्रा करना चाहते हैं.
बोनस: इसमें आप 3 किलो तक अतिरिक्त केबिन बैग मुफ्त में प्री-बुक कर सकते हैं.

अगर बैग चाहिए तो?
डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर 15 किलो का चेक-इन बैग: सिर्फ ₹1000
इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 20 किलो बैग: ₹1300 में
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Xpress Value और Xpress Biz भी सस्ते में
Xpress Value Fare: ₹1524 से शुरू – थोड़ा प्रीमियम अनुभव चाहते हैं तो बेस्ट ऑप्शन
Xpress Biz: बड़ी लेग-रूम (58 इंच तक) वाली सीटें, जो नई Boeing 737-8 फ्लाइट्स में मिल रही हैं
लॉयल यात्रियों को मिलेगा एक्स्ट्रा फायदा
अगर आप Air India Express के लॉयल कस्टमर हैं तो:
Xpress Biz पर 25% तक की छूट
गौरमेयर हॉट मील, सीट सिलेक्शन, प्रायोरिटी सर्विस और अतिरिक्त बैगेज पर भी 25% छूट
ध्यान दें: ये फायदे सिर्फ वेबसाइट या ऐप पर बुकिंग करने वालों को मिलेंगे.
छात्रों, बुजुर्गों, डॉक्टरों और सैनिकों के लिए भी छूट
Air India Express छात्रों, सीनियर सिटिजन्स, डॉक्टरों, नर्सों और डिफेंस पर्सनल को अतिरिक्त छूट दे रही है.
एक बेहतरीन मौका
Air India Express की यह फ्लैश सेल छात्रों, बजट ट्रैवलर्स और घरेलू यात्रियों के लिए एक बेहतरीन मौका है. अगर आप जल्दी टिकट बुक करते हैं, तो ₹1300 में उड़ान भरना अब सपना नहीं रहा.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने से पहले जान लें इन्वर्टर AC के फायदे, वरना बिजली बिल भरने में छूट जाएंगे पसीने
यह भी पढ़ें: जून में लॉन्च होगा Android 16, जानिए सबसे पहले किन स्मार्टफोन्स में मिलेगा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










