AC खरीदने से पहले जान लें इन्वर्टर AC के फायदे, वरना बिजली बिल भरने में छूट जाएंगे पसीने

Inverter AC
नया एसी खरीदने जा रहे हैं तो पहले Inverter AC के फायदे जान लें. वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है. इन्वर्टर AC बिजली की कम खपत करते हैं और अच्छी कूलिंग भी देते हैं. जिससे आपको ज्यादा बिजली बिल आने की टेंशन भी नहीं होगी.
Inverter AC: मार्केट में कई तरह के एसी मिलते हैं. विंडो से लेकर स्प्लिट एसी और पोर्टेबल एसी तो वहीं इन्वर्टर से लेकर नॉन- इन्वर्टर एसी. ऐसे में जब लोग मार्केट में एसी खरीदने जाते हैं तो कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर उनके लिए कौन सी एसी सही रहेगी. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में एक ही सवाल रहता है कि आखिर इन्वर्टर या नॉन- इन्वर्टर कौन सी एसी सबसे बढ़िया ऑप्शन है. ऐसे में अगर आप भी इस बात से कंफ्यूज हैं तो टेंशन मत लें. आज हम आपका ये कंफ्यूजन दूर कर देंगे.
यह भी पढ़ें: Flipkart सेल में 1.5 टन Split AC की आधी हो गई कीमत, 22 हजार में AC खरीदने का सुनहरा मौका
इन्वर्टर AC क्या है?
इन्वर्टर एसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. एसी में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी रूम के टेंपरेचर के अनुसार खुद को एडजस्ट कर रूम को ठंडा करती है. इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर की स्पीड बदलते रहती है. जिससे बिजली की खपत कम होती है और टेंपरेचर भी कंट्रोल रहता है. इस एसी की लाइफस्पैन भी लंबी होती है.
इन्वर्टर AC और नॉन-इन्वर्टर में अंतर
सबसे पहले इन्वर्टर या नॉन- इन्वर्टर के बीच का अंतर समझ लीजिए. इन्वर्टर एसी में आपको इन्वर्टर की टेक्नोलॉजी मिलेगी. यह टेक्नोलॉजी करंट, इलेक्ट्रिक वोल्टेज और फ्रीक्वेंसी कंट्रोल करती है. इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर की स्पीड बदलते रहती है. जिससे बिजली की खपत कम होती है और टेंपरेचर भी कंट्रोल रहता है. वहीं, नॉन-इन्वर्टर AC में कंप्रेसर की स्पीड एक ही रहती है. जिससे बिजली की खपत भी ज्यादा होती है और टेंपरेचर लगातार घटते-बढ़ते रहता है.
इन्वर्टर AC के फायदे
- इन्वर्टर AC में कंप्रेसर स्पीड बदलते रहने के कारण टेंपरेचर स्टेबल रहता है. मां लीजिए कि आप एसी को 24 डिग्री पर चला रहे हैं तो ऐसे में इन्वर्टर AC इसी टेंपरेचर को बनाए रखेगा. जबकि नॉन-इन्वर्टर एसी में ऐसा नहीं है. यह टेंपरेचर को बढ़ा या घटा सकता है.
- इन्वर्टर एसी अन्य एसी के मुकाबले थोड़े महंगे होते हैं. लेकिन बिजली की कम खपत करते हैं. ऐसे में बिजली बिल में आपके पैसे बचेंगे. जबकि नॉन-इन्वर्टर एसी सस्ते होते हैं लेकिन बिजली की खपत ज्यादा करते हैं.
- नॉन-इन्वर्टर AC के मुकाबले इन्वर्टर AC शोर नहीं करते हैं. किसी किसी इन्वर्टर एसी में स्लीप मोड या क्वाइट मोड होता है. जबकि नॉन-इन्वर्टर एसी ज्यादा शोर करते हैं.
कीमत
हालांकि, इन्वर्टर एसी अन्य एसी के मुकाबले थोड़े महंगे आते हैं. लेकिन बिजली बिल को बचाने में काफी कामगार है. ऐसे में अगर आप लंबे समय के लिए एसी खरीदना चाहते हैं तो फिर इन्वर्टर एसी फायदे का सौदा होगा.
कौन सा रहेगा बेस्ट ऑप्शन
अगर आप नया एसी चलाने के दौरान बिजली का बिल बचाना चाहते हैं तो फिर आपके लिए इन्वर्टर एसी सही रहेगा. लेकिन अगर आपका बजट कम है और एसी का कम इस्तेमाल करना है तो फिर आप नॉन-इन्वर्टर एसी खरीद सकते हैं. हमेशा एसी खरीदने से पहले अपनी जरूरत को जरूर ध्यान में रखें कि आपको कितनी देर एसी का इस्तेमाल करना है और आपका बजट क्या है. इन्वर्टर एसी और नॉन-इन्वर्टर एसी दोनों के अपने-अपने फायदे हैं. लेकिन अगर आप अपनी जरूरत के हिसाब से लेते हैं तो.
यह भी पढ़ें: 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है आपका 1.5 टन AC? ऐसे करें चुटकियों में पता
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










