AI के कारण खतरे में ये 8 नौकरियां! आने वाले 5 सालों में बदल जाएगा रोजगार का नक्शा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Jun 2025 5:42 PM

विज्ञापन

AI Job Crisis

AI Job Crisis: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, AI अगले 5 वर्षों में ड्राइवर, HR, डेटा एंट्री, कस्टमर सर्विस, फैक्ट्री वर्कर्स, कोडर्स और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स की नौकरियां खत्म कर सकता है. जानिए क्या कहती है पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

AI Job Crisis: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाला एक बड़ा बदलाव बन चुका है. संयुक्त राष्ट्र (UN) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले 5 वर्षों में कई पारंपरिक नौकरियां खत्म हो सकती हैं क्योंकि AI और ऑटोमेशन उनका स्थान लेने को तैयार हैं.

कौन-सी नौकरियां हैं सबसे ज्यादा खतरे में?

1. ड्राइवर और डिलीवरी वर्कर्स

AI से लैस सेल्फ-ड्राइविंग गाड़ियां और ऑटोनॉमस डिलीवरी ड्रोन अब तेजी से विकसित हो रहे हैं. इसके चलते कैब ड्राइवर, ट्रक चालक और फूड डिलीवरी वर्कर्स की नौकरी जोखिम में पड़ सकती है.

2. HR प्रोफेशनल्स और रिक्रूटर्स

AI टूल्स अब रिज्यूमे स्कैनिंग, इंटरव्यू शेड्यूलिंग और टैलेंट शॉर्टलिस्टिंग जैसे काम कर रहे हैं, जिससे मानव संसाधन में लोगों की आवश्यकता कम हो सकती है.

3. डेटा एंट्री ऑपरेटर्स

डाटा एंट्री का कार्य अब ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर और AI-बेस्ड टूल्स द्वारा किया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र में रोजगार घट सकता है.

4. कस्टमर सर्विस एजेंट्स

अब कंपनियां AIचैटबॉट्स और वर्चुअल असिस्टेंट्स का उपयोग कर रही हैं, जो ग्राहकों के सवालों का जवाब तत्काल और सटीक तरीके से दे सकते हैं.

5. फैक्ट्री वर्कर्स

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों का उपयोग बढ़ रहा है, जिससे असेंबली लाइन पर काम करने वालों की भूमिका सीमित हो सकती है.

6. एंट्री-लेवल कोडर्स और सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स

AI अब कोडिंग भी कर सकता है.GitHubCopilot जैसे टूल्स बेसिक प्रोग्रामिंग को आसान बना रहे हैं, जिससे शुरुआती स्तर के कोडर्स की मांग में गिरावट आ सकती है.

7. मार्केटिंग और सोशल मीडिया मैनेजर्स

AI आधारित टूल्स अब कंटेंट आइडियेशन, पोस्ट डिजाइनिंग और टारगेटिंग विज्ञापन जैसे काम खुद करने लगे हैं. इससे मैन्युअल मार्केटिंग की जरूरत घट सकती है.

8. टेली-सेल्स और कॉल सेंटर स्टाफ

AI वॉयस असिस्टेंट्स अब कॉलिंग और ग्राहक सेवाओं के काम को ऑटोमेट कर रहे हैं.

AI खतरा नहीं, बदलाव है

हालांकि AI कुछ नौकरियों को खत्म करेगा, लेकिन इसके साथ ही कई नई नौकरियां भी जन्म लेंगी. जैसे कि:

AI ऑपरेटर

डेटा एनालिस्ट और डेटा साइंटिस्ट

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

मशीन लर्निंग इंजीनियर

AI एथिक्स मैनेजर

इन नयी भूमिकाओं के लिए स्किल अपग्रेडेशन जरूरी होगा. सरकार और निजी संस्थानों को मिलकर स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देना होगा ताकि AI युग में रोजगार की संभावनाएं बनी रहें.

यह भी पढ़ें: खूब ट्रेंड कर रहा प्रेमानंद महाराज जी का Baby Version, आसान है बनाना, बस इन स्टेप्स को कर लें फॉलो

यह भी पढ़ें: AI रोबोट को बनाया जीवनसाथी, फिर तलाक की नौबत! अब इस वजह से खुश है ये महिला

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola