नहीं लगाने पड़ेंगे आधार केंद्रों के चक्कर! Aadhaar Mitra देगा सारी जानकारी, जानिए कैसे करता हैं काम
Published by : Shivani Shah Updated At : 08 May 2025 5:57 PM
aadhar mitra
Aadhaar Mitra: अब बिना आधार केंद्रों के चक्कर लगाएं आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के स्टेटस का पता लगा सकते हैं. आपकी सुविधा के लिए आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने एआई चैटबॉट लॉन्च किया है, जो आपको सारी जानकारी चुटकियों में देगा.
Aadhaar Mitra: भारत में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम अधूरा है. बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर सरकारी योजना का लाभ लेने, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेना हो, पासपोर्ट बनवाना हो या फिर कोई नौकरी हो हर जगह आधार कार्ड हमारे लिए एक पहचान पत्र की तरह काम करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी सुविधा के लिए UIDAI ने एआई चैटबॉट (AI Chatbot) लॉन्च किया है. अगर नहीं तो फिर आज हम आपको UIDAI के इस नए चैटबॉट के बारे में बताने वाले हैं. साथ में ये भी कि ये चैटबॉट आपके किस काम आने वाला है.
यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में बदलना है सरनेम तो फॉलो कर लें बस ये स्टेप्स, घर बैठे आसानी से हो जाएगा काम
एआई चैटबॉट Aadhaar Mitra
आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI द्वारा लॉन्च किए गए एआई चैटबॉट (AI Chatbot) का नाम Aadhaar Mitra है. एआई चैटबॉट Aadhaar Mitra आधार से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब देगा. Aadhaar Mitra को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) और मशीन लर्निंग की मदद से तैयार किया गया है.
Aadhaar Mitra देगा ये जानकारी
UIDAI के इस एआई चैटबॉट Aadhaar Mitra का इस्तेमाल आप आधार से जुड़ी जानकारी का पता लगाने के लिए कर सकते हैं. इसके अलावा ये एआई चैटबॉट आपको आपका आधार एनरोलमेंट सेंटर का पता बता सकता है. साथ ही आप इस की मदद से अपना एनरोलमेंट अपडेट स्टेटस चेक करने से लेकर आधार PVC कार्ड स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं. इतना ही नहीं, आप Aadhaar Mitra के जरिए आधार से जुड़ी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं और शिकायत की स्टेटस को भी ट्रैक कर सकते हैं.
वहीं, अगर आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर का पता करना है तो अप एआई चैटबॉट आधार मित्र से पूछ सकते हैं. यह आपको आपके नजदीकी आधार सेंटर का पता बताएगा. बता दें कि यह एआई चैटबॉट सिर्फ आपको जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया हा. इसके जरिए आप अपने आधार में कोई अपडेट नहीं करवा सकते हैं. आधार में किसी तरह का अपडेट करवाने या फिर किसी तरह का बदलाव करने के लिए आपको आधार सेंटर ही जाना होगा. एआई चैटबॉट आपको मैसेज के जरिए सारे सवालों का जवाब देगा.
यह भी पढ़ें: PM Modi AC Yojana 2025: मोदी सरकार फ्री दे रही AC? वायरल मैसेज का सच आया सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










