अब फेसबुक करेगा सबसे तेज अनुवाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2017 1:26 PM
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक भाषा की बंदिश तोड़ने के लिए इंसानों जैसा सटीक अनुवाद की सुविधा देने की तैयारी में जुट गयी है. फिलहाल कंपनी ने अभी एक प्रोटोटाइप तैयार किया है, लेकिन उसका दावा है कि यह दूसरे ट्रांसलेटर सॉफ्टवेयर की तुलना में नौ गुना तेज गति से अनुवाद कर पायेगा. फेसबुक में आर्टिफिशल […]
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक भाषा की बंदिश तोड़ने के लिए इंसानों जैसा सटीक अनुवाद की सुविधा देने की तैयारी में जुट गयी है. फिलहाल कंपनी ने अभी एक प्रोटोटाइप तैयार किया है, लेकिन उसका दावा है कि यह दूसरे ट्रांसलेटर सॉफ्टवेयर की तुलना में नौ गुना तेज गति से अनुवाद कर पायेगा.
फेसबुक में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस पर काम करनेवाले इंजीनियर डेविड ग्रेंगियर ने कहा, हम एक ऐसा ट्रांसलेटर सॉफ्टवेयर बनाने पर काम कर रहे हैं, जो फेसबुक पर कारगर हो. आमतौर पर किताबी बातों का अनुवाद और सामान्य बोलचाल की बातों का अनुवाद अलग होता है. फेसबुक में अनुवाद की नयी तकनीक अभी शोध के स्तर पर ही है. इसे इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि किसी वाक्य का अनुवाद करने से पहले यह उसको उसी तरह समझे, जैसे मनुष्य का दिमाग समझता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










