ePaper

Facebook ने भारत में शुरू की एक्सप्रेस wi-fi सर्विस.....जानिए किन्‍हें मिलेगा फायदा

Updated at : 19 May 2017 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
Facebook ने भारत में शुरू की एक्सप्रेस wi-fi सर्विस.....जानिए किन्‍हें मिलेगा फायदा

सोशल मीडिया नेटवर्क कंपनी फेसबुक ने अपनी एक्सप्रेस wi-fi सेवा भारत में शुरू कर दी है. इसके तहत कंपनी देश के ग्रामीण इलाकों में यूजर्स को सार्वजनिक हाट स्पॉट के जरिये इंटरनेट सुविधा मुहैया करायेगी. कंपनी ने यह सेवा अपने विवादास्पद फ्री बेसिक्स प्रोग्राम के लगभग एक साल बाद की है, जिसे उसे वापस लेना […]

विज्ञापन
सोशल मीडिया नेटवर्क कंपनी फेसबुक ने अपनी एक्सप्रेस wi-fi सेवा भारत में शुरू कर दी है. इसके तहत कंपनी देश के ग्रामीण इलाकों में यूजर्स को सार्वजनिक हाट स्पॉट के जरिये इंटरनेट सुविधा मुहैया करायेगी. कंपनी ने यह सेवा अपने विवादास्पद फ्री बेसिक्स प्रोग्राम के लगभग एक साल बाद की है, जिसे उसे वापस लेना पड़ा था.
फ्री बेसिक्स में चुनिंदा वेबसाइटों की फ्री एक्सेस दी जाती थी, लेकिन एक्सप्रेस वाइफाइ पेड मॉडल पर काम करता है और इसमें इंटरनेट का एक्सेस किसी निश्चित वेबसाइट तक सीमित नहीं है. इसके तहत लोग सार्वजनिक वाइफाइ हाट स्पॉट की सेवा लेने के लिए डेली, वीकली या मंथली डेटा पैक खरीद सकते हैं.
फेसबुक ने अपनी इस सेवा के तहत टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को पार्टनर बनाया है. कंपनी अगले कुछ महीने में 20,000 से अधिक वाइफाइ हाटस्पॉट लगायेगी. फेसबुक की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि भारत में लगभग 1.3 अरब की जनसंख्या है, लेकिन केवल 39 करेाड़ ही इंटरनेट से जुड़े हैं.
एक्सप्रेस वाइफाइ के जरिये फेसबुक समाज के उन लोगों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार करना चाहती है, जो कि अब तक इससे वंचित हैं. उन्होंने कहा कि फेसबुक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडरों और 500 से अधिक रिटेलरों के साथ काम कर रही है. फेसबुक की एक्सप्रेस वाइफाइ सेवा उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान और मेघालय में लगभग 700 हाट स्पॉट के जरिये उपलब्ध है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola