सिर्फ भारतीय यूजर्स को फेसबुक एप में मिलेंगे ये खास फिल्टर्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2017 11:10 AM
सोशल नेटवर्किंग दिग्गज फेसबुक ने नयी दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन किया. इस दौरान कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए खास फीचर्स लॉन्च किये. कंपनी ने डेमो के तौर पर कई एप दिखाये, जिसमें व्हाॅट्सएप और इंस्टाग्राम भी शामिल थे. इसके अलावा सेफ्टी चेक का भी डेमो दिया गया. वर्चुअल रियलिटी Oculus VR और […]
सोशल नेटवर्किंग दिग्गज फेसबुक ने नयी दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन किया. इस दौरान कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए खास फीचर्स लॉन्च किये. कंपनी ने डेमो के तौर पर कई एप दिखाये, जिसमें व्हाॅट्सएप और इंस्टाग्राम भी शामिल थे. इसके अलावा सेफ्टी चेक का भी डेमो दिया गया.
वर्चुअल रियलिटी Oculus VR और 360 कैमरा भी दिखाया गया. इवेंट में कंपनी ने बताया कि भारत में फेसबुक के 184 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं. फेसबुक ग्रुप के प्रोडक्ट हेड आदित्य वैद्य ने कहा कि वे वैसे लोगों को पास लाने की कोशिश कर रहे हैं, जो एक-दूसरे को नहीं जानते, लेकिन उनकी दिलचस्पी एक जैसी है. सेफ्टी चेक उस इवेंट की खास बात रही. इसे सबसे पहले 2015 में नेपाल भूकंप के दौरान लॉन्च किया गया था, जिसके तहत लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को अपने सेफ होने के बारे में बता सकते हैं.
इस फीचर का दायरा बढ़ाया गया और प्राकृतिक आपदा के अलावा किसी दूसरी बड़ी घटनाओं पर भी शुरू किया गया. इसमें विस्तार करते हुए इसे हर यूजर के लिए बनाया गया, ताकि मुसीबत में इसे एक्टिवेट कर सके. एक स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘भारत उन देशों में टॉप पर है, जहां फेसबुक लाइट एप यूज किया जाता है और इसलिए ऐसे प्रोडक्ट्स की बेहतरी के लिए भी काम किये जा रहे हैं.’
इवेंट में आदित वैद्य ने कहा है कि फेसबुक धीरे-धीरे विजुअल सोशल नेटवर्क की तरफ बढ़ रहा है. टेक्स्ट स्टेटस अपडेट पहले से था, लेकिन अब फेसबुक नये कैमरा फीचर दे रहा है. कंपनी के मुताबिक इस कैमरा फीचर से किसी को वीडियो और फोटोज डायरेक्ट भेजे जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










