वाईफाई हमारी जान ले लेगा: अडेले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2016 12:12 PM
लंदन : ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित गायिका अडेले का मानना है कि अगले 25 वर्षों में वाईफाई लोगों की जान लेने जा रहा है. फीमेल फर्स्ट की खबर के अनुसार, जिस तरह से आज जीवन पर प्रौद्योगिकी भारी पड़ रही है उससे ‘‘हेलो” की गायिका को नफरत है और उनका मानना है कि अगले 25 […]
लंदन : ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित गायिका अडेले का मानना है कि अगले 25 वर्षों में वाईफाई लोगों की जान लेने जा रहा है. फीमेल फर्स्ट की खबर के अनुसार, जिस तरह से आज जीवन पर प्रौद्योगिकी भारी पड़ रही है उससे ‘‘हेलो” की गायिका को नफरत है और उनका मानना है कि अगले 25 वर्षों में वायरलेस इंटरनेट और उपकरण दुनिया का सफाया कर देंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘लोगों का झुकाव किसी पल का आनंद लेने के बजाय, दिखाने के लिए एक तसवीर पर ज्यादा होता है. यह अजीब है. करीब 10 वर्ष पहले जब मैं बाहर जाती थी तब किसी के पास उसका फोन नहीं होता था. मैं लोगों के बीच मंच पर जाती थी. अब मैं 18,000 फोन के बीच मंच पर जाती हूं.
किसी का भी ध्यान दुनिया की तरफ नहीं है और लोग हमेशा अपने फोन पर ही लगे रहते हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘वाईफाई हमें मारने जा रहा है. यह हमारे आसपास पूरी तरह से छा चुका हैं. आज मैं यह कह रही हूं और आप खुद अगले 25 बरस में इसे देखेंगे ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










