बिकने को तैयार ट्विटर, पर कोई खरीदना नहीं चाहता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2016 10:38 AM

विज्ञापन

याहू जैसे हालात न हो जायें दुनिया की मशहूर माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर बिकने को तैयार है, लेकिन इसे कोई खरीदार नहीं मिल रहा है. पिछले दिनों हमने एक रिपोर्ट में आपको इसके संभावित खरीदारों के बारे में बताया था, जिसमें सेल्सफोर्स, एप्पल और गूगल भी शामिल थे. लेकिन अब यह बात सामने आ रही […]

विज्ञापन
याहू जैसे हालात न हो जायें
दुनिया की मशहूर माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर बिकने को तैयार है, लेकिन इसे कोई खरीदार नहीं मिल रहा है. पिछले दिनों हमने एक रिपोर्ट में आपको इसके संभावित खरीदारों के बारे में बताया था, जिसमें सेल्सफोर्स, एप्पल और गूगल भी शामिल थे. लेकिन अब यह बात सामने आ रही है कि इसके संभावित खरीदार इसे खरीदान नहीं चाहते. अमेरिकी क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी सेल्सफोर्स ट्विटर को खरीदने की तैयारी में थी, लेकिन कंपनी के सीइओ मार्क बेनियोफ ने एक अखबार को बताया है कि सेल्सफोर्स ट्विटर को नहीं खरीदेगी.
डिज्ननी ने भी किया किनारा
रिपोर्ट्स के मुताबिक डिज्नी, जिसे ट्विटर के संभावित खरीदारों में सबसे आगे माना जा रहा था, ने भी ट्विटर को खरीदने से इनकार कर दिया है. इसके अलावा गूगल कंपनी भी इसे खरीदने के मूड में नहीं दिख रही है. पहले रिपोर्ट्स आ रही थी कि गूगल और डिज्नी जैसी कंपनियां ट्विटर को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं. रीकोड के मुताबिक, अब एप्पल कंपनी भी इसे नहीं खरीदना चाहती है.
वेराइजन और फेसबुक भी पलट गये
अमेरिकी टेलीकॉम दिग्गज वेराइजन ने भी इन अफवाहों को खारिज कर दिया है कि वह ट्विटर को खरीदना चाहती है. सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक भी इसे खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाना चाहती है.
पिछली कई रिपोर्ट में यह भी बात भी सामने आ रही थी कि माइक्रोसॉफ्ट इसे खरीदना चाहती थी, लेकिन अब इस रिपोर्ट पर भी विराम लग गयी है. इससे जाहिर है कि बड़ी कंपनियां ट्विटर को खरीदना नहीं चाहती हैं.
ट्विटर के पास बड़ा चैलेंज यह है कि इसे फिर से पटरी पर कैसे लाया जाये, क्योंकि पिछले कुछ सालों से इसके यूजर्स कम हो रहे हैं और कंपनी का रेवेन्यू घटता जा रहा है. अब हालात ऐसे हैं कि यह बिकने के कगार पर है और कोई खरीदना ही नहीं चाहता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola