एंड्रॉयड के गूगल प्ले स्टोर के 400 एप्स में है मालवेयर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2016 6:59 AM
विज्ञापन
कंपनी सिक्योरिटी थ्रेट के बारे में गूगल प्ले को जानकारी दे दी गयी है. आप गूगल प्ले स्टोर से कोई भी एप्स डाउनलोड करते समय सावधानी बरतें और बिना वेरिफाइड पब्लिशर्सवाले एप्प डाउनलोड करने से परहेज करें.भारतीय बाजार में एंड्रॉयड स्मार्टफोन की काफी पकड़ है. एप्पल के मुकाबले एंड्रॉयड को कम सिक्योर माना जाता है. […]
विज्ञापन
कंपनी सिक्योरिटी थ्रेट के बारे में गूगल प्ले को जानकारी दे दी गयी है. आप गूगल प्ले स्टोर से कोई भी एप्स डाउनलोड करते समय सावधानी बरतें और बिना वेरिफाइड पब्लिशर्सवाले एप्प डाउनलोड करने से परहेज करें.भारतीय बाजार में एंड्रॉयड स्मार्टफोन की काफी पकड़ है. एप्पल के मुकाबले एंड्रॉयड को कम सिक्योर माना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक गूगल प्ले स्टोर पर 400 एप्स हैं जिनमें DressCode नाम के खतरनाक मालवेयर पाये गये हैं.
इस मालवेयर से यूजर नेटवर्क को भेद कर हैकर्स अपने खतरनाक मंसूबों को अंजाम दे सकते हैं. एक बार इस मालवेयर वाला एप्प अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करते हैं तो अटैकर नेटवर्क के सहारे स्मार्टफोन तक पहुंच सकता है. इसके बाद आपकी डिवाइस से संवेदनशील जानकारियां, महत्वपूर्ण डेटा और दूसरे डेटा चुरा सकते हैं.
इस मालवेयर का पता सबसे पहले इसी साल अप्रैल में लगाया गया था. ट्रेंड माइक्रो के साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने गूगल प्ले स्टोर के कई कैटिगरी जैसे- गेम्स, स्किन्स, थीम्स और फोन बूस्टर्स में हैं. हालांकि यह एप्प के अंदर एक छोटे से पार्ट की तरह मौजूद होते हैं, इसलिए इनहें डिटेक्ट कर पाना एंटीवायरस के लिए भी मुश्किल होता है.
इस सिक्योरिटी फर्म का दावा है कि उन्होंने कई एप्प मार्केट प्लेस से लगभग 3000 ट्रोजनवाले खतरनाक ऐप ढूंढे हैं, जिनमें से 400 एप्प एंड्रॉयड के गूगल प्ले स्टोर प्लैटफॉर्म पर मौजूद हैं.
ग्लोबल सिक्योरिटी फर्म ट्रेंड माइक्रो के मुताबिक कंपनी ने इस सिक्योरिटी थ्रेट के बारे में गूगल प्ले को जानकारी दे दी गयी है, ताकि वे इसे ठीक कर सकें. हमारी सलाह है कि आप गूगल प्ले स्टोर से कोई भी एप्प डाउनलोड करते समय सावधानी बरतें और बिना वेरिफाइड पब्लिशर्स वाले एप्प डाउनलोड करने से परहेज करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










