फेसबुक ला सकता है ये पांच फीचर्स

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2016 6:53 AM

विज्ञापन

मार्क का सपना है कि फेसबुक को दुनिया के हर कोने में सभी लोगों के बीच अच्छी और बेहतरीन नेटवर्क सुविधा के साथ पहुंचाया जाये ताकि संचार क्रांति सफल हो सके. इसके लिए मार्क के नेतृत्व में फेसबुक ने अब तक कई सारे प्रयास किये हैं और उनमें सफल भी रहा, जिनमें से फेसबुक लाइट […]

विज्ञापन
मार्क का सपना है कि फेसबुक को दुनिया के हर कोने में सभी लोगों के बीच अच्छी और बेहतरीन नेटवर्क सुविधा के साथ पहुंचाया जाये ताकि संचार क्रांति सफल हो सके. इसके लिए मार्क के नेतृत्व में फेसबुक ने अब तक कई सारे प्रयास किये हैं और उनमें सफल भी रहा, जिनमें से फेसबुक लाइट एक उत्कृष्ट उदाहरण है जो कि कम से कम स्पीड में भी चलता है. अगर अफवाहों पर गौर करें तो जल्दी ही फेसबुक में नये फीचर्स आनेवाले हैं जो ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाने में कामयाब रहेगा. आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में –
मैसेंजर लाइट
जिन लोगों के फोन में 2जी नेटवर्क है और उनके पास हाइ स्मार्टफोन नहीं हैं उनके लिए मैसेंजर लाइट आ रहा है जो कम से कम नेटवर्क में भी बात करवाने में सफल रहेगा. यूजर्स इसे मैसेंजर की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं कोई फर्क नहीं होगा.
‘मैसेंजर डे’ में फेसबुक मिमिक्स स्नैपचैट
स्टोरी फीचर्स
यह फेसबुक के लिए नया नहीं है कि वो स्नैपचैट के फीचर्स को कॉपी करे, लेकिन फेसबुक इस बार मैसेंजर डे फीचर्स को लांच करेगा, जो स्नैपचैट स्टोरी फीचर की प्रतिकृति है. इस एप्प का इस्तेमाल करते हुए, यूजर्स अपनी फोटो और वीडियो को भी शेयर कर सकते हैं, लेकिन इसका कैच प्वॉइंट ये रहेगा कि आप इसमें पब्लिश करने के 24 घंटे बाद ही उसे हटा सकते हैं.
पोल फीचर
फेसबुक मैसेंजर में पोल फीचर आयेगा. यह फीचर, आइओएस और एंड्रॉयड दोनों में ही उपलब्ध होगा. इसमें पोल आइकॉन दिखेगा, जिसमें पोल को डाला जा सकता है और उस ग्रुप में एड लोग उस पर वोट कर सकते हैं.
बूस्ट कन्वरसेशन
ट्विटर में यह फीचर सबसे पहले आया था, उसी की तरह अब फेसबुक भी बातचीत को ज्यादा इंटरेक्टिव बनाने के लिए बूस्ट कन्वरसेशन का फीचर लाने वाला है. इससे यूजर्स का इंगेजमेंट, उनके दोस्तों के अपडेट पर बढ़ेगा.
चैट एसिस्ट फीचर
इस फंक्शन के माध्यम से यूजर्स मैसेंजर के माध्यम से किसी भी समय पेमेंट का भुगतान कर सकता है. इस फीचर को इस्तेमाल करके यूजर्स, डेबिट या क्रेटिड कार्ड या नेटबैकिंग के माध्यम से आसानी से भुगतान कर सकते हैं. साथ ही यूजर्स को किसी अन्य थर्ड पार्टी एप्प को जोड़ने की जरूरत नहीं रह जाती है. देखना ये हैं कि ये फीचर आता भी है या नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola