ऑनलाइन ट्यूशन की सुविधा देगा फ्लिपट्यूटर एप्प

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2016 6:59 AM

विज्ञापन

शिक्षा प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी फ्लिपक्लास ने शिक्षा के क्षेत्र में अनोखी पहल करते हुए छात्रों को ऑनलाइन ट्यूशन उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल एप्प फ्लिपट्यूटर लांच किया है. करीब आठ करोड़ रुपये के निवेश से शुरू किये गये इस एप्प के जरिये छात्रों के पास ऑनलाइन ट्यूशन लेने के साथ ही […]

विज्ञापन
शिक्षा प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी फ्लिपक्लास ने शिक्षा के क्षेत्र में अनोखी पहल करते हुए छात्रों को ऑनलाइन ट्यूशन उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल एप्प फ्लिपट्यूटर लांच किया है. करीब आठ करोड़ रुपये के निवेश से शुरू किये गये इस एप्प के जरिये छात्रों के पास ऑनलाइन ट्यूशन लेने के साथ ही अपने प्रश्न पूछने का भी विकल्प उपलब्ध है.
फ्लिपट्यूटर पर व्हाॅट्सएप्प की तरह ही लिखकर या उसकी फोटो खींचकर सवाल पूछे जा सकते हैं. फिलहाल इस एप्प पर प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए विज्ञान एवं गणित विषय को शामिल किया गया है, लेकिन प्रतियोगिता परीक्षाओं के प्रश्नों की पूछ बढ़ने से भविष्य में इस प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सेवाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है. फ्लिपट्यूटर एप्प पर प्रति प्रश्न 10 से 20 रुपये का शुल्क छात्रों को देना होगा. इस पर भुगतान के लिए मोबाइल वॉलेट को पहले रिचार्ज कराना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola