ट्रूकॉलर से कैसे हटाएं अपना नंबर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2016 7:53 AM
विज्ञापन
हम में से ज्यादातर लोगों के फोन में ट्रूकॉलर होता है. यह एक प्रकार का एप्प है, जिसकी मदद से किसी भी अजनबी नंबर के बारे में जानकारी ली जा सकती है कि वह नंबर किस कंपनी और किस क्षेत्र का है. इस एप्प की मदद से कॉल या किसी विशेष नंबर को ब्लॉक भी […]
विज्ञापन
हम में से ज्यादातर लोगों के फोन में ट्रूकॉलर होता है. यह एक प्रकार का एप्प है, जिसकी मदद से किसी भी अजनबी नंबर के बारे में जानकारी ली जा सकती है कि वह नंबर किस कंपनी और किस क्षेत्र का है. इस एप्प की मदद से कॉल या किसी विशेष नंबर को ब्लॉक भी कर सकते हैं. इस एप्प को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको इसे अपने फोन में इंस्टॉल करना होता है और उसके बाद खुद की डिटेल डालनी होती है. इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होता है. यह बिल्कुल मुफ्त प्रक्रिया होती है, जिसमें मात्र इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल होता है.
जब आप खुद को रजिस्टर करते हैं या कोई आपका नंबर अपनी डायरेक्ट्री में सेव करता है, तो आपकी डिटेल भी ट्रूकॉलर पर सेव हो जाती है. ऐसे में कई लोग चाहते हैं कि वे ट्रूकॉलर से अपने नंबर को डिलीट कर दें, लेकिन ऐसा किस तरह कर सकते हैं, इसके बारे में उन्हें कोई खास जानकारी नहीं होती है. क्योंकि, किसी के द्वारा भी नंबर के सेव करने पर ट्रूकॉलर के डेटाबेस में आपकी जानकारी एकत्रित हो ही जाती है. हम आपको इस आर्टिकल में बतायेंगे कि आप किस तरह से ट्रूकॉलर से अपने नंबर को डिलीट कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले अपना एकाउंट ही ट्रूकॉलर से डिएक्टिवेट करना होगा.
आप अपने नंबर को कुछ इस प्रकार से हटा सकते हैं:
ट्रूकॉलर एकाउंट को डिएक्टिवेट करना
– सबसे पहले एप्प को ओपन करें.
– आपको बांयी ओर तीन हॉरीजॉन्टल लाइनें दिख रही होंगी.
– सेटिंग पर जायें, वहां आपको विकल्प दिखेगा.
– अब डिएक्टिवेट कर दें.
अपने नंबर को ट्रूकॉलर से हटाना
– ट्रूकाॅलर के अनलिस्ट पेज पर जायें.
– अपने मोबाइल नंबर को कंट्री कोड के साथ दर्ज करें.
– अनलिस्टिंग के लिए किसी भी विकल्प का चयन करें.
– वेरिफिकेशन बॉक्स में शब्द/नंबर को टाइप करें.
– अनलिस्ट पर क्लिक करें. नये स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहां क्लिक करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










