Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस को बनाएं खास, AI से बनाकर भेजें देशभक्ति भरे स्टीकर्स-कोट्स
Published by : Shivani Shah Updated At : 15 Aug 2025 9:02 AM
Happy Independence Day
Independence Day 2025: आज का दिन भारतवासियों के लिए खास है. क्योंकि, भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आज के दिन लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को आजादी की शुभकामनाएं भेज रहे हैं. ऐसे में आप भी अपने दोस्तों और परिवार वालों को यूनिक तरीके से आज की शुभकामनाएं दे सकते हैं. AI से खास स्टिकर बनवा कर.
Independence Day 2025: आज भारत अपनी आजादी का जश्न मना रहा है. 15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए खास है. क्योंकि, इस दिन भारत गुलामी से आजाद हुआ था. ऐसे में आज हर किसी के अंदर देशभक्ति का अलग ही जज्बा देखने को मिलता है. लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. अगर आप भी आज अपने परिवार-दोस्तों या जान-पहचान वालों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना चाहते हैं, तो फिर आज कुछ नए अंदाज में उन्हें आजादी की बधाई दें. आप WhatsApp पर अपने तस्वीर को स्टिकर में बदल कर उसके जरिए लोगों को बधाई दें. आइए जानते हैं कैसे.
AI से बनाएं यूनिक इंडिपेंडेंस डे व्हाट्सऐप स्टिकर
AI कि मदद से आप अपना पर्सनलाइज्ड व्हाट्सऐप स्टिकर बना सकते हैं. इन खास स्टिकर्स में आपकी फोटो के साथ स्वतंत्रता दिवस के लिए खास संदेश होंगे. जिसे अपनों को भेज कर आप अपनी शुभकामना को और भी खास बना सकते हैं.
ऐसे तैयार करें AI इंडिपेंडेंस डे स्टिकर
- सबसे पहले ChatGPT, Grok या किसी अन्य जेनरेटिव AI ऐप को ओपन करें.
- यहां अपनी पसंदीदा फोटो जिसे आप स्टिकर में बदलना चाहते हैं, उसे अपलोड करें.
- अपनी तस्वीर को Ghibli या किसी भी अन्य स्टाइल में बदलने के लिए Prompt दें.
- फोटो तैयार हो जाए तो उसमें “Happy Independence Day” या फिर कोई भी देशभक्ति संदेश जोड़ने को कहे.
- AI से बना फोटो मिलने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.
व्हाट्सऐप पर ऐसे बनाएं स्टिकर
- अपनी AI इमेज डाउनलोड करने के बाद WhatsApp पर जाएं.
- यहां जिसको आपको स्टिकर भेजना है उसका चैट ओपन करें.
- इसके बाद इमोजी वाले ऑप्शन में जाएं वहां आपको लास्ट में स्टिकर का ऑप्शन मिलेगा.
- स्टिकर पर जाने के बाद वहां आपको क्रीऐट (Create) का ऑप्शन मिलेगा.
- Create पर क्लिक करने के बाद डाउनलोड की फोटो को अपलोड करें.
- फोटो अपलोड करते ही व्हाट्सऐप आपके फोटो को स्टिकर में बदल देगा.
ऐसे में आप इस तरह से हर किसी को यूनिक तरीके से स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Independence Day Tricolour Recipes: ये 5 तिरंगा डिशेज जो लगा देंगी इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेशन में चार चांद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










