Realme के नये बजट गेमिंग फोन की सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले मॉडल पर मिल रहा धाकड़ डिस्काउंट
Published by : Shivani Shah Updated At : 10 Dec 2025 1:13 PM
रियलमी P4x 5G
Realme P4x 5G Sale Starts: चाइनीज टेक कंपनी Realme के नये स्मार्टफोन Realme P4x 5G की सेल आज से शुरू हो गई है. यह कंपनी का बजट गेमिंग फोन है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek प्रोसेसर दिया गया है.
Realme P4x 5G Sale Starts: अगर आप बजट में बड़ी बैटरी और बढ़िया प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए Realme P4x 5G अच्छा ऑप्शन है. चाइनीज टेक कंपनी Realme ने हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme P4x 5G भारत में लॉन्च किया था, जिसकी सेल आज से ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर शुरू हो गई है. यह कंपनी का नया गेमिंग स्मार्टफोन है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है. वहीं, पहली सेल पर कंपनी इस मॉडल पर बैंक डिस्काउंट भी दे रही है.
रियलमी P4x 5G की क्या है कीमत? | Realme P4x 5G Price
Realme P4x 5G सेल के लिए कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर उपलब्ध है. Realme P4x 5G में तीन वेरिएंट्स 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB ऑप्शंस मिलेंगे. कीमत कि बात करें, तो बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है. मॉडल में तीन कलर Matte Silver, Lake Green और Elegant Pink में लॉन्च हुआ है.
रियलमी P4x 5G पर मिल रहा सेल ऑफर | Realme P4x 5G Sale Offer
Realme P4x 5G की पहली सेल पर कंपनी इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है. बेस मॉडल पर जहां लगभग 1,635 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, तो वहीं मिड वेरिएंट पर 1650 रुपये और टॉप वेरिएंट पर 1670 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. डिस्काउंट का फायदा ग्राहक ICICI, Axis, SBI, HDFC, Kotak और BOB बैंक कार्ड और इसके अलावा UPI के जरिए उठा सकते हैं.
Realme P4x 5G में क्या दिए गए हैं फीचर्स? | Realme P4x 5G Features
डिस्प्ले: Realme P4x 5G में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है.
कैमरा: फोन के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP+2MP का कैमरा दिया गया है. वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है.
प्रोसेसर: Realme P4x 5G में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड realme UI 6.0 पर काम करेगा. इसके अलावा, इसमें 5300mm sq का वेपर कूलिंग चेंबर भी दिया गया है.
बैटरी: मॉडल में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है.
अन्य फीचर्स: यह नया मॉडल MIL-STD 810H और IP64 रेटिंग से लैस है. यानी फोन के जमीन पर गिरने या इसके पानी में गिरने से भी डिस्प्ले को नुकसान नहीं पहुंचेगा.
Realme P4x 5G Review: 7000mAh बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस, 15 हजार के रेंज में कितना दमदार है ये फोन?
गदर काटने आ रहा Realme Narzo का नया सीरीज, प्रीमियम iPhone 16 Pro Max जैसा कैमरा डिजाइन मचाएगा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










