भारत में इंटरनेट ग्राहकों की संख्या अगले साल 50 करोड़ तक पहुंचेगी

नयी दिल्ली: दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि भारत में इंटरनेट ग्राहकों की संख्या अगले साल बढकर 50 करोड हो सकती है.प्रसाद ने यहां यहां ‘अनुसूचित जाति, जनजाति उद्यमियों का एकीकरण’ विषय पर एक संगोष्ठी में यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘भारत में इस समय 40 करोड इंटरनेट ग्राहक हैंं. मैंने दो साल […]
नयी दिल्ली: दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि भारत में इंटरनेट ग्राहकों की संख्या अगले साल बढकर 50 करोड हो सकती है.प्रसाद ने यहां यहां ‘अनुसूचित जाति, जनजाति उद्यमियों का एकीकरण’ विषय पर एक संगोष्ठी में यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘भारत में इस समय 40 करोड इंटरनेट ग्राहक हैंं. मैंने दो साल में 50 करोड उपयोक्ताओं के लक्ष्य की बात कही थी, इस लिहाज से 50 करोड का स्तर अगले साल हासिल कर लिया जाएगा.
‘ प्रसाद ने ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम के बारे में कहा कि सरकार आने वाले वर्षों में 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को आप्टिक फाइबर केबल से जोडेगी.इसके साथ ही उन्होंने ‘डिजिटल गांव’ अवधारणा की बात कही जिसमें हर राज्य के एक खंड को चुना जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शिक्षा व हेल्थकेयर सेवाओं के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




