माइक्रोसाफ्ट विशाखापत्तनम में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 7:18 PM
विज्ञापन
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश सरकार ने आज कहा कि माइक्रोसाफ्ट इंडिया राज्य में डिजिटल समावेशी कार्यक्रम के तहत विशाखापत्तनम में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी. एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रौद्योगिकी कंपनी ने राज्य में बेहतर नागरिक सेवाओं के लिये सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत […]
विज्ञापन
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश सरकार ने आज कहा कि माइक्रोसाफ्ट इंडिया राज्य में डिजिटल समावेशी कार्यक्रम के तहत विशाखापत्तनम में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी. एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रौद्योगिकी कंपनी ने राज्य में बेहतर नागरिक सेवाओं के लिये सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत किये.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने माइक्रोसाफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्य नडेला के साथ अपने निवास पर सुबह के नाश्ते के साथ बैठक की. नडेला हैदराबाद आये हुए हैं.बैठक करीब 80 मिनट चली. इस दौरान नडेला ने राज्य सरकार को नागरिक सेवाओं में सुधार के लिये क्लाउड डेटा के उपयोग में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया.
बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने विशाखापत्तनम में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने पर सहमति जतायी. उन्होंने अपनी अगली यात्रा के दौरान अनंतपुर जिले का दौरा करने का वादा किया.’ कंपनी माइक्रोसाफ्ट प्रौद्योगिकी के जरिये उत्पादकता में सुधार के लिये सरकार के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों के लिये विशेष रुप से कार्यशाला का भी आयोजन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










