Redmi 15C 5G की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी और जबरदस्त प्रोसेसर वाले फोन की कीमत कर देगी हैरान
Published by : Shivani Shah Updated At : 11 Dec 2025 2:58 PM
रेडमी 15c 5G
Redmi 15C 5G Sale Starts: चाइनीज टेक कंपनी Redmi ने के नये बजट स्मार्टफोन Redmi 15C 5G की सेल आज से शुरू हो गई है. इस मॉडल में 6000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. जानिए इसकी कीमत.
Redmi 15C 5G Sale Starts: हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 15C 5G की सेल आज से शुरू हो चुकी है. Redmi के ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा यह मॉडल सेल के लिए ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर उपलब्ध है. Redmi 15C 5G कंपनी का बजट स्मार्टफोन है, जिसमें 6,000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. ऐसे में अगर आप बजट में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर ये मॉडल आपके लिए अच्छा ऑप्शन है.
Redmi 15C 5G की क्या है कीमत?
Redmi 15C 5G में तीन वेरिएंट्स 4GB+128GB, 6GB+128G और 8GB+128G ऑप्शन मिलेंगे, जिसकी कीमत बेस वेरिएंट के लिए 12,499 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है. इस मॉडल में 3 कलर ऑप्शन Dusk Purple, Moonlight Blue, और Midnight Black मिलेंगे.

Redmi 15C 5G फीचर्स?
डिस्प्ले: Redmi 15C 5G में 120Hz Adaptive Sync स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.9-inch का डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही यह TUV Rheinland सर्टिफाइड है. इसके अलावा, मॉडल में धूल और हल्के पानी की छींटों से सेफ्टी के लिए IP64 रेटिंग दिया गया है.
कैमरा: मॉडल के बैक पैनल में 50MP का पावरफुल AI डुअल कैमरा दिया गया है. वहीं, 8MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है.
प्रोसेसर: Redmi 15C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. यह Android 15-based Xiaomi HyperOS 2 पर काम करेगा.
बैटरी: Redmi 15C 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.
यह भी पढ़ें: Redmi 15C 5G Review: बड़ा डिस्प्ले, दमदार बैटरी और बजट में 5G
यह भी पढ़ें: Realme के नये बजट गेमिंग फोन की सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले मॉडल पर मिल रहा धाकड़ डिस्काउंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










