प्रमाणिक एकाउंट के लिए फेसबुक ने शुरू किया ‘मेंशन्स ऐप''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2015 3:06 PM
ह्युस्टन : फेसबुक अब आम व्यक्तियों को ‘मेंशन्स ऐप’ उपयोग करने की इजाजत दे रही है जिससे उपयोक्ताओं को अपने ‘फालोअर’ से संवाद करने और अपने पोस्ट साझा कर सकेंगे. इस ऐप से पत्रकारों को फायदा होगा. पत्रकार अब अपनी फेसबुक वाल पर ज्यादा सूचना साझा कर सकेंगे क्योंकि ‘मेंशन्स ऐप’ उन्हें सिर्फ दोस्तों तक […]
ह्युस्टन : फेसबुक अब आम व्यक्तियों को ‘मेंशन्स ऐप’ उपयोग करने की इजाजत दे रही है जिससे उपयोक्ताओं को अपने ‘फालोअर’ से संवाद करने और अपने पोस्ट साझा कर सकेंगे. इस ऐप से पत्रकारों को फायदा होगा. पत्रकार अब अपनी फेसबुक वाल पर ज्यादा सूचना साझा कर सकेंगे क्योंकि ‘मेंशन्स ऐप’ उन्हें सिर्फ दोस्तों तक ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक ‘फालोअर’ के साथ पोस्ट साझा करने की इजाजत देता है.
‘मेंशन्स ऐप’ के प्रोडक्ट मैनेजर वादिम लावरुसिक ने मीडिया को बताया यह परिवर्तन ‘हजारों’ फेसबुक उपयोक्ताओं पर लागू होगा जिनके एकाउंट प्रमाणित हैं. इसमें पत्रकार भी शामिल हैं. लावरुसिक ने कहा कि चाहे फेसबुक का इस्तेमाल सूचना संकलन के लिए हो या अपने पाठकों के साथ बेहतर जुडाव के लिए हो या फिर कंटेंट के वितरण के लिए हो, वे इसको पत्रकारों के लिए एक बेहतर अनुभव बनाना चाहते हैं.
खास तौर पर पत्रकारों के लिए और भी कई मंच हैं और वे ‘लाइव’ का उपयोग कर स्थल से रिपोर्टिंग कर सकते हैं या फिर क्यूऐंडएज की मेजबानी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










