आपकी जासूसी कर रहा है विंडोज 10!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2015 6:37 AM

विज्ञापन

क्या आप जानते हैं कि विंडोज 10 आपकी हर हरकत पर नजर रख रहा है? यानी आपकी जासूसी कर रहा है? ये हम नहीं, बल्कि बीजीआर पर छपी एक रिपोर्ट कह रही है. मा इक्रोसॉफ्ट के विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के आखिरी वर्जन विंडोज 10 से सभी खुश नजर आ रहे हैं. इसमें जो नये फीचर्स […]

विज्ञापन
क्या आप जानते हैं कि विंडोज 10 आपकी हर हरकत पर नजर रख रहा है? यानी आपकी जासूसी कर रहा है? ये हम नहीं, बल्कि बीजीआर पर छपी एक रिपोर्ट कह रही है.
मा इक्रोसॉफ्ट के विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के आखिरी वर्जन विंडोज 10 से सभी खुश नजर आ रहे हैं. इसमें जो नये फीचर्स दिये गये हैं, उनसे ऐसा लग रहा है कि उसने विंडोज 7 से भी बेहतर ओएस दिया है और विंडोज 8 से यूजर्स के हाथ लगी निराशा को भी दूर कर दिया है.
लेकिन! क्या आप जानते हैं कि विंडोज 10 आपकी हर हरकत पर नजर रख रहा है? बीजीआर पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के 12,000 शब्दों का सर्विस एग्रीमेंट पढ़िए. उसमें लिखा है : अब हम आपके पर्सनल डेटा को एक्सेस करेंगे, उसका खुलासा करेंगे और उसे प्रिजर्व करेंगे. इसमें आपका कॉन्टेंट (इमेल का कॉन्टेंट, दूसरी प्राइवेट बातचीत या फाइल्स) शामिल होगा, जो प्राइवेट फोल्डर्स में मौजूद हैं. हम ऐसा तब करेंगे जब हमें लगेगा कि-
– यह कानून का पालन करने या किसी कानूनी प्रक्रि या पर प्रतिक्रि या देने के लिए जरूरी है.
– हमारे उपभोक्ताओं की सुरक्षा हेतु जरूरी है.
– हमारी सुरक्षा सेवाओं को ऑपरेट करने के लिए जरूरी है.
– माइक्रोसॉफ्ट के अधिकार या संपत्ति के लिए जरूरी है.
हालांकि, अगर हमें ऐसी कोई सूचना मिलती है कि हमारी सेवाओं का इस्तेमाल चुरा कर किया जा रहा है, हम खुद कस्टमर के निजी कॉन्टेंट की जांच नहीं करेंगे, बल्किकानून का सहारा लेंगे. लेकिन राहत की बात यह है कि आप उन सभी फीचर्स को डिसकंटीन्यू कर सकते हैं जो आपको आपकी निजता में सेंध लगाते हुए नजर आते हैं. रॉक पेपर शॉटगन ने 4 पॉइंट्स में बताया है, जिससे आप अपने पर्सनल डेटा पर कंट्रोल फिर से हासिल कर पायेंगे-
– सेटिंग्स पर जाएं और प्राइवेसी पर क्लिक करें. यहां, आपको 13 अलग-अलग स्क्रीन नजर आएंगी. इनमें से कई महत्वपूर्ण सेटिंग्स जनरल टैब में पायी जा सकती हैं. उदाहरण के लिए आप यह अजस्ट करना चाहेंगे कि आपके सिस्टम का हर एप्प किस तरह का डेटा ऐक्सेस कर सकता है.
– यूजर्स को कोर्टाना से बचने की सलाह है. यह वॉइस असिस्टेंट निश्चित रूप से आपके लिए बेस्ट फीचर है, लेकिन यह आपके डेटा को भी खतरे में डाल सकता है. इससे होनेवाले फायदे के चक्कर में नुकसान न करवा बैठें.
– वेब पर जाएं और https://choice.microsoft.com/en-gb/opt-out खोलें. यहां से आप पर्सनलाइज्ड ऐड इन दिस ब्राउजर और माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट पर पर्सनलाइज्ड ऐड्स को ऑफ कर दें. इससे माइक्रोसॉफ्ट का गूगल जैसा ऐड ट्रैकिंग फीचर बंद हो जायेगा.
रॉक पेपर शॉटगन का आखिरी टिप्स यह है कि विंडोज 10 पर से अपना पर्सनल अकाउंट हटा कर नया लोकल अकाउंट खोलें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola