इस एप्प से आसान होगी भारतीय भाषाओं में टाइपिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 10:26 AM
विज्ञापन
स्विफ्ट-की कीबोर्ड ने एंड्रॉयड के लिए शुक्र वार को हिंदी, तमिल, गुजराती, मराठी और नेपाली भाषाओं के लिए नये ले-आउट्स लॉन्च किये हैं. यह सूचना कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट से हासिल हुई है.पोस्ट में लिखा गया है कि इन नये ले-आउट्स के जरिए हमारे यूजर्स इन भाषाओं में जल्दी और आसानी से टाइप कर […]
विज्ञापन
स्विफ्ट-की कीबोर्ड ने एंड्रॉयड के लिए शुक्र वार को हिंदी, तमिल, गुजराती, मराठी और नेपाली भाषाओं के लिए नये ले-आउट्स लॉन्च किये हैं. यह सूचना कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट से हासिल हुई है.पोस्ट में लिखा गया है कि इन नये ले-आउट्स के जरिए हमारे यूजर्स इन भाषाओं में जल्दी और आसानी से टाइप कर पायेंगे. यह हमारी कंपनी के मिशन की तरफ बढ़ता हुआ एक नया कदम है. हमारा मिशन है कि टेक्नोलॉजी यूजर्स के अनुकूल होनी चाहिए और हम इस पर काम कर रहे हैं.
वे सभी भाषाएं जिसमें देवनागरी, तमिल और गुजराती स्क्रि प्ट प्रयोग की जाती है, उन्हें इस एप्प से लाभ मिलेगा. पोस्ट में यह भी बताया गया है कि उनका अगला अडिशन बोडो, डोंगरी, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मणिपुरी, संस्कृत और सिंधि भाषाओं को भी शामिल करने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










