गूगल ने बंद की फ्री वाइ-फाइ सुविधा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2020 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

गूगल ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा की है कि वह भारत के रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाइ-फाइ सुविधा बंद करेगी. वर्तमान में गूगल देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराती है. आनेवाले महीनों में सभी रेलवे स्टेशनों पर इस फ्री वाई-फाई सुविधा को समाप्त कर दिया जायेगा. गूगल ने […]
विज्ञापन
गूगल ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा की है कि वह भारत के रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाइ-फाइ सुविधा बंद करेगी. वर्तमान में गूगल देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराती है. आनेवाले महीनों में सभी रेलवे स्टेशनों पर इस फ्री वाई-फाई सुविधा को समाप्त कर दिया जायेगा. गूगल ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों में डेटा बहुत सस्ता हुआ है जिसको ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है.
भारत के अलावा यह सुविधा नाइजीरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया सहित कई देशों में दी जा रही थी. गूगल ने दूरसंचार कंपनी रेलटेल और भारतीय रेल के सहयोग से 2016 में मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर फ्री वाई-फाई सेवा देने से इसकी शुरुआत की थी. गूगल द्वारा यह सुविधा बंद किये जाने के बाद रेलटेल कंपनी भारत में यह सुविधा प्रदान करेगी. इससे पहले फेसबुक ने भी फ्री एक्सप्रेस इंटरनेट प्रोजेक्ट के माध्यम से भारत में फ्री इंटरनेट देने का प्रयास किया था. परंतु यह योजना अधर में लटक गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




