Google लाया नया ऐप Neighbourly, आपको देगा आसपास की खबरें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2018 10:19 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: इंटरनेट प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपनी ‘नेबरली’ एेप पूरे भारत में बुधवार से चालू करेगी. इससे उपयोगकर्ता को अपने आसपास से सूचनाएं हासिल करने में मदद मिलेगी. गूगल ने इसे मई में परीक्षण के लिए कुछ खास खास इलाकों में लागू किया गया था. इसकी पहले मुंबई में आजमाइश की गयी. उसके बाद जयपुर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: इंटरनेट प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपनी ‘नेबरली’ एेप पूरे भारत में बुधवार से चालू करेगी. इससे उपयोगकर्ता को अपने आसपास से सूचनाएं हासिल करने में मदद मिलेगी.

गूगल ने इसे मई में परीक्षण के लिए कुछ खास खास इलाकों में लागू किया गया था. इसकी पहले मुंबई में आजमाइश की गयी. उसके बाद जयपुर में इसका विस्तार किया गया.

बाद में इसे अहमदाबाद, कोयंबतूर और मैसूर में भी चालू किया गया. गूगल की ‘नेक्स्ट बिलियन यूजर्स’ टीम के वरिष्ठ उत्पाद प्रबंधक बेन फोहनर ने कहा कि गूगल बुधवार को इस एेप को राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय करने जा रही है. इसकी शुरुआत बेंगलूरू और दिल्ली से की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola