ePaper

Long Live Hawking: अब अंतरिक्ष में गूंजेगी स्टीफन हॉकिंग की आवाज, जानें कैसे

Updated at : 15 Jun 2018 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Long Live Hawking: अब अंतरिक्ष में गूंजेगी स्टीफन हॉकिंग की आवाज, जानें कैसे

लंदन : लंदन के वेस्टमिंस्टर एबी में प्रसिद्ध ब्रिटिश खगोल भौतिकीवेत्ता स्टीफन हॉकिंग की अस्थियों को दफनाये जाने के दौरानशुक्रवार को सबसे नजदीकी ब्लैक होल की तरफ उनका संदेश प्रसारित किया गया. इस दौरान दुनियाभर से विभिन्न प्रसिद्ध शख्सियत और विज्ञान प्रेमी मौजूद थे. हॉकिंग की अस्थियां महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन और चार्ल्स डार्विन की […]

विज्ञापन
लंदन : लंदन के वेस्टमिंस्टर एबी में प्रसिद्ध ब्रिटिश खगोल भौतिकीवेत्ता स्टीफन हॉकिंग की अस्थियों को दफनाये जाने के दौरानशुक्रवार को सबसे नजदीकी ब्लैक होल की तरफ उनका संदेश प्रसारित किया गया.
इस दौरान दुनियाभर से विभिन्न प्रसिद्ध शख्सियत और विज्ञान प्रेमी मौजूद थे. हॉकिंग की अस्थियां महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन और चार्ल्स डार्विन की कब्र के बगल में दफनायी गई.
कार्यक्रम में शरीक होने के लिए अपने पति के साथ आयीं 65 वर्षीय देबोराह ट्रेविनो ने कहा कि व्हीलचेयर के सहारे चलने वाले वैज्ञानिक उन लोगों में से थे, जिन्हें हमेशा याद किया जाना चाहिए.
स्पेन में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) सैटेलाइट डिश से रेडियो तरंगों के माध्यम से यूनानी संगीतकार वेंजेलिस द्वारा लिखा गया गीत हॉकिंग की प्रसिद्ध सिंथेसाइज्ड आवाज में अंतरिक्ष में प्रसारित किया गया.
ईएसए ने बताया कि छह मिनट का संदेश ब्लैक होल 1A 0620-00 की ओर प्रसारित किया जा रहा है. इस ब्लैक होल का 1975 में पता लगाया गया था और यह पृथ्वी से 3500 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है.
यह संदेश ग्रहों की रक्षा के बारे में हॉकिंग के भाषण से लिया गया. हॉकिंग की बेटी लूसी हॉकिंग ने कहा, यह शानदार और सांकेतिक भंगिमा है जो इस ग्रह पर मेरे पिता की मौजूदगी, अंतरिक्ष जाने की उनकी इच्छा और उनके दिमाग में ब्रह्मांड की उनकी खोज के बीच संबंधों को जोड़ती है.
उन्होंने कहा, यह शांति और उम्मीद, एकता और इस ग्रह पर हमारे लिए सौहार्द के साथ रहने की आवश्यकता को दर्शाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola