ePaper

गूगल ने महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय को 246 वीं जयंती पर डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

Updated at : 22 May 2018 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
गूगल ने महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय को 246 वीं जयंती पर डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली : प्रमुख इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी गूगल ने महान समाज सुधारक व भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत राजा राममोहन राय को उनकी 246 वीं जयंती पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. आधुनिक भारत का जनक कहे जाने वाले राय को सती प्रथा को खत्म करने में उनके योगदान के लिए जाना जाता है. उन्होंने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रमुख इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी गूगल ने महान समाज सुधारक व भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत राजा राममोहन राय को उनकी 246 वीं जयंती पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

आधुनिक भारत का जनक कहे जाने वाले राय को सती प्रथा को खत्म करने में उनके योगदान के लिए जाना जाता है. उन्होंने भारतीय समाज के सुधार और आधुनिकीकरण के उद्देश्य से 1828 ई . में ‘ ब्रह्म समाज ‘ की स्थापना की थी. उन्होंने भारतीय परंपराओं और पाश्चात्य संस्कृति की उत्कृष्ट चीजों को आपस में जोड़ने की हिमायत की थी.

भारत में आधुनिक शिक्षा को लोकप्रिय बनाने के लिए कई विद्यालयों की स्थापना में भी उन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाया था. भारतीय सामाजिक और धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उनका विशिष्ट स्थान है.राजा राममोहन राय का जन्म 22 मई 1772 को पश्चिम बंगाल में हुगली के राधानगर गांव में हुआ था. इस डूडल को टोरंटो की डिजाइनर व चित्रकार बीना मिस्त्री ने बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola