ePaper

विवादित ट्वीट के बाद भी वैश्विक नेताओं का अकाउंट ब्लॉक नहीं करेगा ट्विटर

Updated at : 06 Jan 2018 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
विवादित ट्वीट के बाद भी वैश्विक नेताओं का अकाउंट ब्लॉक नहीं करेगा ट्विटर

वाशिंगटन : जरुरी राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की अहमियत पर जोर देते हुए ट्विटर ने कहा है कि वह वैश्विक नेताओं द्वारा विवादित ट्वीट करने पर भी उनके अकाउंट को ब्लॉक नहीं करेगा. दरअसल ट्विटर ने यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने वाले ट्वीट के कुछ दिन बाद की […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : जरुरी राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की अहमियत पर जोर देते हुए ट्विटर ने कहा है कि वह वैश्विक नेताओं द्वारा विवादित ट्वीट करने पर भी उनके अकाउंट को ब्लॉक नहीं करेगा. दरअसल ट्विटर ने यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने वाले ट्वीट के कुछ दिन बाद की है.

उनके ट्वीट के बाद ट्विटर की इस बात को लेकर आलोचना होने लगी थी कि सोशल नेटवर्क हिंसा फैलाने वाली धमकियों को अपने प्लेटफार्म से जाने दे रहा है. कैलिफोर्निया स्थित कंपनी ने एक ब्लॉग में कहा कि ट्विटर यहां सेवा करने तथा वैश्विक स्तर पर लोगों के बीच बातचीत को बढ़ावा देने के लिए है.

इस बातचीत में निर्वाचित वैश्विक नेता अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि उनका हमारे समाज पर गहरा प्रभाव रहता है. इसने कहा कि किसी वैश्विक नेता को ट्विटर पर ब्लॉक करने या उनका विवादित ट्वीट हटाने से अहम जानकारी पर पर्दा डल जायेगा जिन्हें लोगों को देखना चाहिए एवं चर्चा करनी चाहिए.

यह नेता को खामोश नहीं करेगा बल्कि जरुरी चर्चा को बाधित करेगा. ट्विटर ने ट्रंप या उनके ट्वीट का कोई हवाला नहीं दिया है. ट्रंप ने इस हफ्ते कहा था कि उनके पास परमाणु बटन है जो उत्तर कोरिया से ज्यादा बड़ा और ताकतवर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola