एकाउंट को आधार से लिंक करने संबंधी कोई योजना नहीं : फेसबुक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2017 9:02 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया नेटवर्क फेसबुक ने स्पष्ट किया कि उसकी अपने उपयोक्ताओं की आधार संख्या मांगने की कोई योजना नहीं है और न ही वह अपने इस मंच पर एकाउंट को आधार से जोड रही है. कंपनी ने यह स्पष्टीकरण उन मीडिया रपटों के जवाब में दिया है जिनसे ऐसा संकेत मिल रहा […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : सोशल मीडिया नेटवर्क फेसबुक ने स्पष्ट किया कि उसकी अपने उपयोक्ताओं की आधार संख्या मांगने की कोई योजना नहीं है और न ही वह अपने इस मंच पर एकाउंट को आधार से जोड रही है.
कंपनी ने यह स्पष्टीकरण उन मीडिया रपटों के जवाब में दिया है जिनसे ऐसा संकेत मिल रहा है कि फेसबुक एक परीक्षण कर रही है जिसमें उसने उपयोक्ताओं से फेसबुक खाते में लागिन करते समय उनके आधार की जानकारी मांगी है.
फेसबुक ने स्पष्ट किया है कि यह प्रयोग अब पूरा हो चुका है इसके तहत उपयोक्ताओं को एक अतिरिक्त संदेश यह दिया जाता है कि कि अगर वे अपने आधार वाले नाम का इस्तेमाल करेंगे तो उनके परिवारजनों व मित्रों को उन्हें पहचानने में मदद होगी.
कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, हम आधार की जानकारी नहीं ले रहे हैं और न ही लोगों को फेसबुक पर साइनअप करते समय आधार नाम दर्ज करने की जरुरत होगी. कंपनी के अनुसार इस कतिपय परीक्षण का उद्देश्य उपयोक्ताओं को यह समझाना था कि वे वास्तविक नाम के साथ एकाउंट बनाएं.
फेसबुक के इस कदम को इस मंच पर फर्जी खातों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के उसके प्रयासों के रुप में देखा जा रहा है. फेसबुक ने हालांकि इस बारे में टिप्पणी नहीं की है. भारत में 24 करोड़ से अधिक लोग फेसबुक का उपयोग करते हैं. वहीं देश में 119 करोड़ लोगों को आधार संख्या जारी की जा चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola