ePaper

रिलीज से पहले ही पॉपुलर हो गया एफबी का डेटिंग फीचर!

Updated at : 18 Sep 2017 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
रिलीज से पहले ही पॉपुलर हो गया एफबी का डेटिंग फीचर!

दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लगातार अपने फीचर्स पर काम कर रही है और तेजी से नई सर्विस डेवलप कर रही है. दरअसल फेसबुक ने चाहता है कि यूजर्स अपना ज्यादा से ज्यादा समय फेसबुक पर बिताएं और इसीलिए फेसबुक जल्द ही डेटिंग फीचर पेश कर सकता है. हाल ही में खबरें सामने आई थीं, […]

विज्ञापन
दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लगातार अपने फीचर्स पर काम कर रही है और तेजी से नई सर्विस डेवलप कर रही है. दरअसल फेसबुक ने चाहता है कि यूजर्स अपना ज्यादा से ज्यादा समय फेसबुक पर बिताएं और इसीलिए फेसबुक जल्द ही डेटिंग फीचर पेश कर सकता है.
हाल ही में खबरें सामने आई थीं, जिनमें कहा गया था कि फेसबुक जल्द ही टीवी शो लॉन्च कर सकता है. इसके बाद अब डेटिंग फीचर का आना काफी बड़ा स्टेप है. बता दें कि इस दिनों कई डेटिंग साइट शुरू हो रही हैं, जिनके जरिए यूजर्स ऑनलाइन जीवन साथी की तलाश करते हैं. इस नये फीचर को लेकर फेसबुक ने एक वेबसाइट को दिये अपने बयान में कहा है कि ऐसी एक टेस्टिंग चल रही है और इस पर लोगों का फीडबैक लिये जा रहे हैं. कुछ यूजर को फेसबुक मैसेंजर में डेटिंग एप टिंडर जैसा पॉपअप नोटिफिकेशन मिला है.
इन नोटिफिकेशन में लिखा है… और 15 लोग इस सप्ताह आपसे मिलना चाहते हैं. अगर आप इनसे मिलना चाहती हैं, तो YES पर टैक करें. जब तक आप एक-दूसरे को YES नहीं बोलते हैं, तब यह जानकारी प्राइवेट रखी जायेगी. इसके बाद यूजर को मिलनेवाले यूजर की फोटो भी मैसेंजर में दिखायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola