इन कपड़ों से पैदा होगी बिजली!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2017 12:41 PM

विज्ञापन

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मेटल फ्री इलेक्ट्रोड का इस्तेमाल करके एक ऐसा कपड़ा तैयार किया है, जिससे ऊर्जा पैदा करके छोटे उपकरण चलाये जा सकते हैं. ये कपड़े बहुत ही हल्के और आरामदायक होंगे. ‘एडवांस फंक्शनल मैटीरियल’ जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपड़े को वेपर डिपोजिशन मैथॉड और कंडक्टिंग पॉलिमर की मदद से बनाया […]

विज्ञापन
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मेटल फ्री इलेक्ट्रोड का इस्तेमाल करके एक ऐसा कपड़ा तैयार किया है, जिससे ऊर्जा पैदा करके छोटे उपकरण चलाये जा सकते हैं. ये कपड़े बहुत ही हल्के और आरामदायक होंगे. ‘एडवांस फंक्शनल मैटीरियल’ जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपड़े को वेपर डिपोजिशन मैथॉड और कंडक्टिंग पॉलिमर की मदद से बनाया गया है, जिस कारण यह कपड़ा धुलने, रगड़ने, प्रेस करने, पसीने और अन्य चीजों से भी सुरक्षित है. इसकी मोटाई तकरीबन 500 नैनोमीटर है. यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाच्यूसेट्स के संबंधित विशेषज्ञ का कहना है कि कोटिंग के बाद भी इस कपड़े को छूने पर कुछ पता नहीं चलता. दो कंडक्टिंग इलेक्ट्रोड के बीच में अलग-अलग पदार्थों को रख कर घर्षण और गति की वजह से कुछ वॉट बिजली पैदा हो सकती है.
इन कपड़ों को पहनने वाले के शरीर में गति की वजह से ऊर्जा पैदा होती है, जिसे बिजली में बदला जा सकता है. इस तरह के कपड़े सेहत और तकनीक के नजरिये से सेना के जवानों और हेल्थकेयर इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola