ये है दुनिया का सबसे छोटा फोन NanoPhone C, फीचर्स के साथ यहां जानें कहां और कितने में मिलेगा...?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2017 3:45 PM
रूस की कंपनी Elari ने एक बेहद छोटा फोन बनाया है. इसका नाम है- NanoPhone C. दिल्ली की ई-कॉमर्स कंपनी Yerha.com ने भारत में इसे पेश किया है. इसे दुनिया का सबसे छोटा जीएसएम फोन बताया जा रहा है. इस क्यूटसे फोन की कीमत 3,940 रुपये है. इसकी लंबाई 94.4 एमएम, चौड़ाई 35.85 एमएम और […]
रूस की कंपनी Elari ने एक बेहद छोटा फोन बनाया है. इसका नाम है- NanoPhone C. दिल्ली की ई-कॉमर्स कंपनी Yerha.com ने भारत में इसे पेश किया है. इसे दुनिया का सबसे छोटा जीएसएम फोन बताया जा रहा है.
इस क्यूटसे फोन की कीमत 3,940 रुपये है. इसकी लंबाई 94.4 एमएम, चौड़ाई 35.85 एमएम और मोटाई 7.6 एमएम है. इस फोन का वजन केवल 30 ग्राम है.
इस फोन में एक इंच का टीएफटी डिस्प्ले, 32 एमबी का रैम मिलेगा और 32 एमबी स्टोरेज, 32 जीबी माइक्रो एसडी और माइक्रो सिम कार्ड स्लॉट, एमपी3 प्लेयर, एफएम रेडियो और अलार्म जैसे फीचर्स हैं. इसमें मीडियाटेक एमटी6261डी चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है.
OMG : इस फोन में है 8 GB RAM ! भारत में हुआ लांच, जानें कीमत और सारे फीचर्स
इस डुअल सिम (माइक्रो-सिम) फोन में 280 एमएएच की बैटरीदीगयीहै. कंपनी का दावा है कि यह 4 घंटे का टॉक टाइम और 4 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी.
इस फोन में एमपी3 प्लेयर, एफएम रेडियो, वॉयस रिकार्डिंग और फोन रिकॉर्डिंग जैसी सुविधा भी मिलेगी. जीएसएम कनेक्टिविटी के अलावा, फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट भी है.
NanoPhone C की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है. इसे एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस से पेयर करना संभव है.
यूजर इसके ब्लूटूथ से कनेक्टेड दूसरे स्मार्टफोन के जरिये कॉल कर सकते हैं और कॉल उठा भी सकते हैं. कंपनी का दावा है कि आप अपने स्मार्टफोन से 1,000 कॉन्टैक्ट्स को सिंगल क्लिक पर NanoPhone C में कॉपी कर सकते हैं.
Elari ने इस एंटी स्मार्टफोन मॉडल NanoPhone C को तीन रंगों – रोज गोल्ड, ब्लैक और सिल्वर में पेश किया है. कंपनी ने इसे एक इनोवेटिव और हाई वैल्यू प्रोडक्ट के तौर पर बाजार में उतारा है. इस फोन में एक मैजिक वॉयस फंक्शन भी है,जिसकी मदद से यूजर अपने दोस्तों के साथ प्रैंक कॉल कर सकते हैं.
5,000mAh बैटरी के साथ Moto E4 Plus भारत में लांच, जानें दमदार फीचर्स और शानदार OFFERS…!
NanoPhone C के फीचर्स
- डिस्प्ले : 1.00 इंच
- रिजॉल्यूशन : 96×128 पिक्सल
- रैम : 32 एमबी
- स्टोरेज : 32 एमबी, 32 जीबी तक एक्सपैंडेबल
- बैटरी : 280 एमएएच
- डुअल सिम (माइक्रो-सिम)
- 3.5 एमएम ऑडियो जैक
- माइक्रो-यूएसबी पोर्ट
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- एमपी3 प्लेयर, एफएम रेडियो, वॉयस रिकार्डिंग और फोन रिकॉर्डिंग जैसी सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










