क्या फेसबुक के इन फीचर्स के बारे में जानते हैं आप?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2017 12:33 PM
विज्ञापन
अगर आप फेसबुक यूजर हैं, तो मुमकिन है आप इसके कई फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे. हम आपको नये फीचर्स के बारे में बताते हैं. इनमें से कुछ आप यूज कर रहे होंगे और कुछ जल्द ही आपको मिलनेवाले हैं. फेसबुक प्रोडक्ट मैनेजर अली अहमदी और प्रोडक्ट डिजाइनर जॉन एंजेलो ने आधिकारिक स्टेटमेंट […]
विज्ञापन
अगर आप फेसबुक यूजर हैं, तो मुमकिन है आप इसके कई फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे. हम आपको नये फीचर्स के बारे में बताते हैं. इनमें से कुछ आप यूज कर रहे होंगे और कुछ जल्द ही आपको मिलनेवाले हैं.
फेसबुक प्रोडक्ट मैनेजर अली अहमदी और प्रोडक्ट डिजाइनर जॉन एंजेलो ने आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा है, ‘हम लोगों से यह लगातार सुनते हैं कि उन्हें फेसबुक मोबाइल एप में ट्रेंडिंग टॉपिक्स ढूंढ़ने में मुश्किल होती है, इसलिए हम जल्द ही न्यूज फीड में टेस्टिंग करेंगे, जिसके बाद यूजर्स को तीन ट्रेंडिंग स्टोरीज दिखेंगी. इसे क्लिक करके पूरी लिस्ट देखी जा सकेगी.’
फेसबुक लाइव में जुड़ा है ये खास फीचर
फेसबुक ने लाइव वीडियो में एक खास फीचर जोड़ा है. अब यूजर्स लाइव ब्रॉडकास्ट करते वक्त दोस्तों को इन्वाइट कर सकेंगे. अगर आप फेसबुक लाइव कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपसे हजारों किलोमीटर दूर दोस्त फेसबुक लाइव में शामिल हो जाये, तो ऐसा संभव है. हालांकि, यह फीचर पहले से सेलिब्रिटीज के लिए था, लेकिन अब कंपनी ने इसे आम यूजर्स को भी देने का ऐलान कर दिया है. यह फेसबुक वेब और एप दोनों के लिए ही है. इसे आप एक नये तरीके का वीडियो चैटिंग भी कह सकते हैं. हालांकि, यह वीडियो चैटिंग प्राइवेट नहीं, बल्कि पब्लिक होगी. क्योंकि इसे आपके सभी फेसबुक फ्रेंड देख सकेंगे.
फूड ऑर्डर किये जा सकेंगे
फेसबुक अब फूड डिलीवर ऑप्शन लाने की तैयारी में है. यह ऑप्शन एप और वेब दोनों के लिए ही होगा. फेसबुक डेस्कटॉप में यह फीचर एक्सप्लोर सेक्शन में मिलेगा. एप में हैमबर्गर आइकन पर क्लिक करके फूड ऑर्डर फीचर को यूज किया जा सकता है.
फेसबुक से बैंक अकाउंट का पासवर्ड रिकवर
फेसबुक पासवर्ड रिकवर करने का एक तरीका डेवलप कर रहा है, जिसके तहत किसी भी ऑनलाइन अकाउंट के पासवर्ड को रिकवर किया जा सकेगा. फेसबुक द्वारा फिलहाल इसे डेवलपर्स को दिया गया है, ताकि इसे बेहतर बनाया जा सके. फेसबुक के सिक्योरिटी इंजीनियर ब्रैड हिल ने कहा है कि ईमेल को असल में सिक्योर सिस्टम जैसा डिजाइन नहीं किया गया है और अनगिनत अपडेट के बाद भी कई बड़े चैलेंज सामने हैं.
फेसबुक लाइव में एड
जैसे यूट्यूब पर वीडियो के शुरुआत में और इसके बीच में विज्ञापन मिलते हैं ठीक वैसे ही अब फेसबुक लाइव वीडियो के साथ होगा. फेसबुक वीडियो में ऐड की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अब फेसबुक लाइव में भी विज्ञापन मिलेंगे. Facebook लाइव वीडियो के दौरान जल्द ही 20 सेकेंड के विज्ञापन दिखाए जायेंगे, क्योंकि सोशल मीडिया दिग्गज ने उसके नेटवर्क पर साझा किये गये सभी लाइव वीडियो से पैसे कमाने का फैसला किया है. रिकोड में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक वीडियो के बीच में विज्ञापन डालेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










