ePaper

अब फेसबुक खोज कर देगा फ्री Wi-Fi का पता, जानें कैसे

Updated at : 07 Jul 2017 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
अब फेसबुक खोज कर देगा फ्री Wi-Fi का पता, जानें कैसे

दुनिया की दिग्गज सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने अपने ‘फाइंड वाइ-फाइ’ फीचर की सुविधा दुनियाभर में दो अरब से अधिक आइआेएस और एंड्रायड यूजर्स को मुहैया कराने का फैसला किया है. फेसबुक ने पिछले साल अपने इस फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी, हालांकि, तब फेसबुक ने कुछ चुनिंदा देशों के आइआेएस यूजर्स को ही […]

विज्ञापन
दुनिया की दिग्गज सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने अपने ‘फाइंड वाइ-फाइ’ फीचर की सुविधा दुनियाभर में दो अरब से अधिक आइआेएस और एंड्रायड यूजर्स को मुहैया कराने का फैसला किया है.
फेसबुक ने पिछले साल अपने इस फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी, हालांकि, तब फेसबुक ने कुछ चुनिंदा देशों के आइआेएस यूजर्स को ही इस फीचर की सुविधा दी थी. फेसबुक के इंजीनियरिंग डायरेक्टर एलेक्स हिमेल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, ‘हम अपने फीचर ‘फाइंड वाइ-फाइ’ को पूरी दुनिया में आइआेएस और एंड्राॅयड यूजर्स तक विस्तार देने के लिए तैयार हैं.
हमने पिछले साल इसे कुछ चुनिंदा देशों में शुरू किया था.’ उन्होंने आगे लिखा है, ‘पिछले साल लांच करने के साथ हमने पाया कि यह फीचर न सिर्फ यात्रा करनेवाले लोगों के लिए लाभकारी है, बल्कि उन इलाकों में विशेष तौर पर उपयोगी है, जहां मोबाइल का नेटवर्क अच्छा नहीं होता.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola