स्मार्टफोन में गाने सुननेवालों के लिए खुशखबरी जानिए कैसे ?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2017 12:53 PM

विज्ञापन

स्मार्टफोन में गाने सुनते हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. गूगल ने अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस Google Play Music को नये कस्टमर्स के लिए चार महीने तक फ्री देने का ऐलान किया है. फिलहाल गूगल की म्यूजिक लाइब्रेरी से 50 हजार गानों में से आप सुन सकते हैं. शुरुआती […]

विज्ञापन
स्मार्टफोन में गाने सुनते हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. गूगल ने अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस Google Play Music को नये कस्टमर्स के लिए चार महीने तक फ्री देने का ऐलान किया है. फिलहाल गूगल की म्यूजिक लाइब्रेरी से 50 हजार गानों में से आप सुन सकते हैं. शुरुआती सब्सक्रिप्शन के तहत कंपनी 90 दिनों की फ्री सर्विस देती है. द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने नये सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री की अवधि एक महीने तक बढ़ा दी है.
विज्ञापन भी मिलेंगे
गूगल म्यूजिक की फ्री सर्विस यूज करने के लिए आपको विज्ञापन मिलेंगे. इन्हें हटाने के लिए अलग से पैसे देने होते हैं. इतना ही नहीं फ्री 4 महीने सब्सक्रिप्शन में वे सभी फीचर्स नहीं मिलेंगे, जो प्रीमियम कस्टमर्स को दिये जाते हैं.
लोकेशन व एक्टिविटी से तैयार होगी प्लेलिस्ट
गूगल के मुताबिक, यूजर की दिलचस्पी को बेहतर तरीके से समझने के लिए प्ले म्यूजिक मशीन लर्निंग यूज करता है, ताकि यूजर्स लोकेशन और एक्टिविटी से प्लेलिस्ट तैयार कर सकें. इसके अलावा पर्सनलाइज्ड म्यूजिक अलग-अलग कैटेगरी के म्यूजिक को स्टोर करने में मदद करेगा.
गौरतलब है कि भारत में जब गूगल प्ले म्यूजिक की शुरुआत हुई थी, उससे पहले यहां प्ले म्यूजिक की सिर्फ कुछ सर्विस ही मिलती थी. लेकिन अब गूगल Play Music के साथ फ्री क्लाउड स्टोरेज भी दे रहा है. सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स 50,000 ट्रैक को क्लाउड पर स्टोर कर सकते हैं. यानी इसके बाद कहीं भी कभी भी गाने सुने जा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए प्ले म्यूजिक एप यूज करना होगा.
और भी एप हैं यहां
भारतीय म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप मार्केट में गूगल की लेट एंट्री हुई है. क्योंकि यहां पहले से एप्पल म्यूजिक, विंक, सावन और गाना जैसे एप पहले से ही मौजूद हैं. एप्पल जहां 120 रुपये हर महीने लेता हैं, जबकि गाना एप पर सब्सक्रिप्शन के लिए 99 रुपये देने होते हैं. हालांकि, Wynk म्यूजिक एयरटेल के पोस्टपेड यूजर्स के लिए कुछ शर्तों के साथ फ्री है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola