1 जुलाई से बदलेंगे ये 7 बड़े नियम: तत्काल टिकट से लेकर पैन कार्ड तक, जानें आपके लिए क्या है जरूरी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Jun 2025 4:00 PM

विज्ञापन

1 July 2025 Rules Change

1 July 2025 Rules Change: 1 जुलाई 2025 से कई नियमों में बड़े बदलाव होंगे, जैसे Tatkal टिकट बुकिंग में आधार अनिवार्य, नया PAN कार्ड नियम, ट्रेन किराया वृद्धि, HDFC क्रेडिट कार्ड पर नए चार्ज. SME IPO में निवेश आसान होगा और GSTR-3B फॉर्म में संशोधन के नए नियम लागू होंगे. जानें इन बदलावों का असर आपके जीवन पर.

विज्ञापन

1 July 2025 Rules Change: 1 जुलाई 2025 से आम जनता की जेब और सुविधाओं पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण नियम लागू होने जा रहे हैं. अगर आप टैक्स भरने की सोच रहे हैं, ट्रेन में सफर करना चाहते हैं या HDFC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है.

1. तत्काल ट्रेन टिकट के लिए भी चाहिए आधार

IRCTC ने Tatkal टिकट बुकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए 1 जुलाई से आधार सत्यापन अनिवार्य कर दिया है. 15 जुलाई से OTP आधारित आधार ऑथेंटिकेशन भी जरूरी होगा.

2. नया PAN कार्ड बनवाने के लिए अनिवार्य हुआ आधार सत्यापन

अब नया पैन कार्ड लेने के लिए आधार कार्ड से सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है. यह कदम नकली या डुप्लीकेट PAN कार्ड की समस्या से निपटने के लिए उठाया गया है.

3. ट्रेन किराया होगा महंगा

रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि 500 किमी से अधिक की यात्रा पर Mail/Express ट्रेनों के नॉन-AC क्लास में किराया 1 पैसा प्रति किमी और AC क्लास में 2 पैसे प्रति किमी बढ़ेगा.

4. आयकर रिटर्न भरने की तारीख बढ़ी

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी है. नए ITRफॉर्म्स को लेकर यह राहत दी गई है.

5. HDFC क्रेडिट कार्ड चार्ज में बदलाव

1 जुलाई से HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को कुछ सेवाओं पर अतिरिक्त 1% शुल्क देना होगा. इसमें ₹10,000 से अधिक का वॉलेट लोड, ₹50,000 से अधिक की यूटिलिटी पेमेंट और ₹10,000 से अधिक के ऑनलाइन गेमिंगट्रांजैक्शन शामिल हैं.

6. SME IPO में निवेश होगा आसान

NSE ने SMEIPO के नियमों को सरल और पारदर्शी बनाने का फैसला किया है, जिससे खुदरा निवेशकों का विश्वास और भागीदारी दोनों बढ़ेगी.

7. GSTR-3B में संशोधन नहीं होगा संभव

जुलाई से GSTR-3B फॉर्म फाइल करने के बाद उसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा. गलती सुधारने के लिए अब नया फॉर्म GSTR-1A भरना होगा. इससे छोटे कारोबारियों को परेशानी हो सकती है.

Apple और Meta की नजर Perplexity AI पर क्यों? जानिए इस AI स्टार्टअप में क्या है खास

चिप वाला e-Passport की हुई शुरुआत, जानें कैसे करें अप्लाई, घर बैठे मिलेगी डिलीवरी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola