Corona से जान गंवानेवाले यूजर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए इंस्टाग्राम लांच करेगा रिमेंबरिंग फीचर

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Apr 2020 1:13 PM

विज्ञापन

Instagram will launch Remembering feature to pay tribute to users who lost their lives to Coronavirus वैश्विक स्तर पर प्रकोप बरसा रहे कोरोना वायरस ने जिन लोगों की जान ली है, उनमें कई इंस्टाग्राम यूजर भी शामिल हैं. अपने इन यूजर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए इंस्टाग्राम जल्द ही एक नया फीचर लाॅन्च करने जा रहा है. 'रिमेंबरिंग' नामक इस फीचर को लॉन्च करने के पीछे इंस्टाग्राम का मुख्य उद्देश्य उन लोगों की यादों को संजोना है, जो महामारी से जिंदगी की जंग लड़ते हुए हार गये. जल्द ही ऐसे यूजर्स के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के नीचे रिमेंबरिंग का बैनर लगाया जायेगा.

विज्ञापन

Instagram Remembering Feature Coronavirus : वैश्विक स्तर पर प्रकोप बरसा रहे कोरोना वायरस ने जिन लोगों की जान ली है, उनमें कई इंस्टाग्राम यूजर भी शामिल हैं. अपने इन यूजर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए इंस्टाग्राम जल्द ही एक नया फीचर लाॅन्च करने जा रहा है.

‘रिमेंबरिंग’ नामक इस फीचर को लॉन्च करने के पीछे इंस्टाग्राम का मुख्य उद्देश्य उन लोगों की यादों को संजोना है, जो महामारी से जिंदगी की जंग लड़ते हुए हार गये. जल्द ही ऐसे यूजर्स के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के नीचे रिमेंबरिंग का बैनर लगाया जाएगा.

Also Read: Instagram पर अब डेस्कटॉप से भी दोस्तों को भेज सकेंगे डायरेक्ट मैसेज

मृत व्यक्ति के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को डिएक्टिवेट करने या मेमोरियलाइज्ड फीचर से जोड़ने के लिए परिवार का कोई सदस्य या दोस्त कंपनी से संपर्क कर सकता है. ऐप से खाते को डिएक्टिवेट करने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा.

वहीं, मृतक का अकाउंट मेमोरियलाइज्ड होने के बाद कोई भी उस अकाउंट में लॉगइन नहीं कर पाएगा. मेमोरियलाइज्ड अकाउंट वैसा ही नजर आएगा जैसे अन्य अकाउंट दिखते हैं. मृत्यु से पहले यूजर ने जो भी फोटो या वीडियो ऑडियंस के साथ साझा किये हाेंगे, वे भी अकाउंट में पहले की तरह दिखाई देंगे. यदि कोई इन अकाउंट्स में दी गयी जानकारियों को बदलना चाहेगा, तो वह ऐसा नहीं कर पाएगा.

Also Read: Instagram के ये नये टूल्स कोरोना वाली सोशल डिस्टेंसिंग के बीच आपको नहीं होने देंगे ‘बोर’

आपको बताते चलें कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम भी सक्रिय है. कंपनी ने हाल ही में एक फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिये यूजर्स को इंस्टाग्राम फीड में कोरोना वायरस से संबंधित हर जानकारी मिलेगी.

इंस्टाग्राम ने इस बारे में बताया है कि वह अपने यूजर्स तक कोरोना से संबंधित जानकारी पहुंचाना चाहता है. समय-समय पर कंपनी इसके लिए अपडेट्स जारी करती है. कंपनी ने ट्वीट के जरिये बताया था कि यूजर्स को इंस्टाग्राम फीड पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के साथ स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी जा रही जानकारी भी मिलेगी.

Also Read: Instagram अपने यूजर्स को कोरोना वायरस के बारे में करेगा जागरूक, लॉन्च किया नया फीचर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola